Friday, February 27, 2026

काजल का शव स्टेशन पर छोड़ अंजार फरार, मां के शव के पास रोते रहे मासूम

काजल का शव स्टेशन पर छोड़ अंजार फरार: मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर सामने आई एक दर्दनाक घटना ने इंसानियत को झकझोर दिया।

प्लेटफॉर्म नंबर 2 की एक बेंच पर 5 साल की मासूम बच्ची अपनी 25 वर्षीय मां काजल कुमारी के शव को गोद में लेकर घंटों बैठी रही।

उसे लगता रहा कि उसकी मां सो रही है। वहीं उसकी 2 साल की छोटी बहन रो-रोकर मां को उठाने की कोशिश करती रही।

जब आसपास के लोगों ने बच्चियों को बिलखते देखा और चादर हटाई, तब पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है।

मां को कंधे पर लटकाकर घर से निकला

काजल की बड़ी बेटी शहनाज ने बताया कि उसके सौतेले पिता अंजार ने दोनों बहनों को पकड़ा हुआ था और मां को कंधे पर लटकाकर घर से निकला था।

उसने कहा था कि मां की तबीयत खराब है और अस्पताल जा रहे हैं।

स्टेशन पर पहुंचकर उसने काजल को बेंच पर लिटा दिया और बच्चों से कहा कि वह पानी लेने जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

5 महीने की गर्भवती

ऐसा बताया जा रहा है कि 8 साल पहले काजल ने मोहम्मद मुर्शिद से प्रेम विवाह किया था। दोनों की दो बेटियां हुईं।

मुर्शिद काम के सिलसिले में पंजाब चला गया और काजल को एक स्मार्टफोन दिया। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए काजल की नजदीकियां गांव के ही मोहम्मद अंजार से बढ़ गईं।

दिसंबर 2025 में काजल अपनी दोनों बेटियों को लेकर अंजार के साथ रहने लगी। अंजार के साथ रहते हुए वह 5 महीने की गर्भवती हो गई।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

अंजार इस बच्चे को स्वीकार नहीं करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाईयां होती थी। घटना से पहले भी दोनों के बीच खूब बहस हुई।

वहीं काजल ने अपने पहले पति मुर्शिद को फोनकर के बताया कि मुझे कमरे में बंद कर दिया है, मुझे मारने की साजिश रची जा रही हैं।” मुर्शिद ने इस बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है।

एफएसएल टीम ने अंजार के कमरे से अहम सुराग जुटाए हैं, जिससे मामला और गहराता दिख रहा है।

पुलिस को शक है कि काजल की पहले गला घोंटकर हत्या की गई, फिर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश हुई।

सबूत मिटाने के लिए शव को स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए फरार आरोपित अंजार की तलाश में छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article