Friday, October 31, 2025

Love Relationship: आपके भी रिलेशनशिप में आ रही है दरारें, तो अपनाएं ये 5 तरीके

Love Relationship: हर इंसान अपने जीवन में सच्चा प्यार चाहता है ऐसा रिश्ता जिसमें अपनापन, समझ और गहराई हो, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि प्यार होने के बावजूद रिश्तों में दूरियां बढ़ जाती हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसका एक बड़ा कारण यह होता है कि हर व्यक्ति प्यार जताने का तरीका अलग-अलग रखता है। कोई अपने भावनाएं शब्दों में कहता है, तो कोई अपने कामों या साथ बिताए समय से जताता है।

Love Relationship: लव लैंग्वेज

रिश्तों को गहराई से समझने वाले एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर हम अपने पार्टनर की “लव लैंग्वेज” यानी प्यार जताने की भाषा को समझ लें,

तो हर रिश्ता पहले से कहीं अधिक खूबसूरत और मजबूत हो सकता है। आइए जानते हैं, वे 5 तरीके जिनसे प्यार को महसूस किया जा सकता है और रिश्तों में मजबूती लाई जा सकती है।

प्यार भरे शब्दों की ताकत

रिश्तों में शब्दों का जादू बेहद असरदार होता है। जो लोग “प्यार भरे शब्दों” को अहमियत देते हैं, उन्हें अपने साथी से तारीफ, सराहना और हौसला भरे वाक्य सुनना पसंद होता है।

“तुम बहुत अच्छा कर रहे हो”, “मुझे तुम पर गर्व है”, “मैं तुम्हारे बिना अधूरा हूं” ऐसे शब्द रिश्ते में आत्मीयता और भरोसा दोनों बढ़ाते हैं।


वहीं, बार-बार की आलोचना या ताने ऐसे लोगों को अंदर से तोड़ देते हैं। इसलिए रिश्ते में हमेशा मीठे और सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करें, यही रिश्ते की असली मजबूती है।

साथ बिताया गया समय

कई लोगों के लिए प्यार का मतलब सिर्फ “साथ होना” होता है। उन्हें यह महसूस होना जरूरी है कि उनका पार्टनर उनके साथ समय बिताने को प्राथमिकता देता है।


बिना किसी मोबाइल या काम के व्यवधान के साथ में बातें करना, टहलने जाना या बस एक-दूसरे की मौजूदगी महसूस करना, यह सब प्यार की गर्माहट बढ़ाते हैं।


ऐसे लोगों के लिए “ध्यान” ही सबसे बड़ा तोहफा होता है। जब उन्हें लगे कि उनका पार्टनर पूरी तरह उनका है, तो रिश्ता और भी गहरा हो जाता है।

सोच-समझकर दिए गए तोहफे

हर तोहफे के पीछे एक भावना होती है। जो लोग “रिसीविंग गिफ्ट्स” वाली लव लैंग्वेज समझते हैं, उनके लिए गिफ्ट सिर्फ कोई वस्तु नहीं बल्कि भावनाओं का प्रतीक होते हैं।


चाहे वह हाथ से लिखा नोट हो, पसंदीदा किताब या बस एक छोटा-सा फूल, इन सबके पीछे की सोच रिश्ते में अपनापन लाती है।


अगर आप अपने साथी की पसंद को याद रखते हैं और छोटी-छोटी चीजों से उन्हें खुश करते हैं, तो यह बताता है कि आप उन्हें दिल से समझते हैं,

लेकिन अगर उनके खास पलों को नज़रअंदाज़ किया जाए, तो यह उन्हें गहराई से चोट पहुंचा सकता है।

कामों से जताया गया प्यार

कुछ लोग अपने प्यार को शब्दों में नहीं बल्कि कर्मों में दिखाते हैं। ऐसे लोग मानते हैं कि “प्यार कहना नहीं, निभाना होता है।”


पार्टनर के लिए खाना बनाना, घर के काम में मदद करना या मुश्किल समय में उनका साथ देना, ये सब ऐसे इशारे हैं जो रिश्ते में भरोसा और सम्मान को मजबूत करते हैं।


अगर आपका पार्टनर इस तरह प्यार जताता है, तो उनके किए कामों की सराहना जरूर करें। इससे उन्हें महसूस होगा कि उनकी मेहनत और प्यार दोनों को आप समझते हैं।

स्पर्श से महसूस होने वाला अपनापन

कई लोगों के लिए प्यार का एहसास “स्पर्श” से गहराई पाता है। हाथ पकड़ना, गले लगाना या सिर पर हल्का सा हाथ फेरना ये छोटे-छोटे इशारे उनके लिए बहुत मायने रखते हैं।


फिजिकल टच से रिश्ते में सुकून, सुरक्षा और आत्मीयता का भाव आता है। ऐसे लोगों को यह एहसास चाहिए होता है कि उनका साथी हमेशा उनके साथ है।

Madhuri Sonkar
Madhuri Sonkarhttps://reportbharathindi.com/
ETV Bharat में एक साल ट्रेनिंग कंटेंट एडिटर के तौर पर काम कर चुकी हैं। डेली हंट और Raftaar News में रिपोर्टिंग, V/O का अनुभव। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और बॉलीवुड न्यूज पर अच्छी पकड़।
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -

Latest article