यूपी से हरियाणा तक: उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लव ज़िहाद के ऐसे मामले सामने आये है, जहां हिन्दू महिलाओं ने मज़हबी प्रेमियों के प्रेमजाल में फंसकर अपने ही पतियों की हत्या कर दी।
ये दोनों घटनाएं भले ही अलग-अलग जगह से है लेकिन दोनों घटनाओं में पैर्टन बिलकुल एक जैसा है।
फरीदाबाद में प्रेमी और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
हरियाणा के फरीदाबाद में कथित लव ज़िहाद के चलते एक हिन्दू पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का क़त्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि सुमन और उसकी पत्नी कविता झारखंड के गोड्डा की रहने वाले है, जबकि कविता का प्रेमी रियाउल पश्चिम बंगाल के मालदा का है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 नवंबर 2025 को कविता और रियाउल ने मिलकर सुमन की हत्या की और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि हत्या का खुलासा न हो।
इसके बाद सुमन के भाई सन्नी ने अपने भाई की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। तब पुलिस ने जाँच में कविता और उसके प्रेमी को गुनहगार पाया गया।
मुजफ्फरनगर में भी ऐसा ही मामला सामने आया
जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी ऐसा मामला सामने आया था। यहां हिन्दू लड़की सोनिया ने अपने प्रेमी सादिक के साथ मिलकर पति संजीव उर्फ जीवन की हत्या कर दी थी।
सोनिया और सादिक ने संजीव का गला घोंटकर हत्या की और शव को कंबल में लपेटकर नाले में फेंक दिया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि संजीव पत्नी से मिलने गया था और वापस नहीं आया।
उसके बाद सख्त पूछताछ पर सोनिया ने पूरी कहानी बता दी। सोनिया ने स्वीकार किया कि उसका प्रेम संबंध अपने ससुराल हरीनगर में रहने वाले सादिक के साथ था।
हत्या वाले दिन सोनिया ने संजीव को घर बुलाया, जहां पहले से छिपा सादिक मौजूद था। वही पर दोनों ने मिलकर संजीव का बेरहमी से गला घोंटकर हत्या की और शव को नाले में फेंक दिया था।
यह भी पढ़ें:- एपस्टीन के नाम पर मोदी को घेरने की वामपंथी कुंठा और राहुल गांधी के बोस्टन कांड का दबा हुआ सच

