Wednesday, February 11, 2026

Love Jihad Case: राणा प्रताप के गोगुंदा में केरला स्टोरी जैसा मामला, 2 बहनों का ब्रेनवाश, धर्म परिवर्तन के बाद आत्महत्या

Love Jihad Case: गोगुंदा के जसवंतगढ़ में हाल ही में दो चचेरी बहनों ने आत्महत्या की थी जिसमें अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में, लड़कियों का ब्रेन वॉश कर उन्हें आत्महत्या करने के लिए ठीक उसी तरह मजबूर किया गया, जैसे फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ में दिखाया गया था।

Love Jihad Case: जसवंतगढ़ की 11th में की पढ़ने वाली रविना और भावना 10 नवंबर को घर से गायब हो गयी और अगली सुबह पता चला कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव गाँव के पास ही बीड़े में, एक जैसे काले सलवार सूट में मिले थे। हत्या के बाद जब परिजनों ने उनके मोबाइल चेक किए, तो यूपी के एक युवक से 32000 ट्रांसफर करने और आपत्तिजनक बातचीत का रिकॉर्ड मिला।

आरोपी से लड़की ने की थी 3000 बार बात

लड़कियों ने इस युवक से 3000 बार बात की थी। अब आप इस ही से अंदाजा लगा लीजिये किस हद तक उन दोनों पर मानसिक दबाव बनाया गया और उनका ब्रेन वाश किया गया था। दोनों लड़कियों की कॉपियों में कुरान की आयतें और उर्दू वाक्य लिखे हुए मिले, जिससे पता चला कि वो उर्दू भी सीख रही थीं। उन्होनें सोशल मीडिया पर अपने नाम भी बदलकर मुस्कान और अनीसा रख लिए थे। पुलिस ने आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लम्बे समय से दोनों लड़कियों को सोशल मीडिया से कण्ट्रोल कर रहा था।

परिजनों ने सीबीआई की जांच की मांग की

परिजनों का मानना है कि यह आत्महत्या का सामान्य मामला नहीं है, ये कोई रैकेट है जो लव जिहाद के तहत लड़कियों को आत्महत्या करने के लिए उकसा रहा है। परिजनों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article