Sunday, February 15, 2026

मजहबी ने हिंदू बनकर युवती को फंसाया, प्राइवेट फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया कई बार रेप

मजहबी ने हिंदू बनकर युवती को फंसाया: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आया मामला न सिर्फ एक युवती के साथ कथित धोखाधड़ी और शोषण का है,

बल्कि पहचान छिपाकर भरोसा जीतने और बाद में दबाव बनाने की गंभीर साजिश की ओर भी इशारा करता है।

पुलिस ने इस मामले में साहिल नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक युवती को झूठी पहचान के सहारे प्रेमजाल में फंसाने,

शारीरिक शोषण करने, धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और आर्थिक ठगी के आरोप लगे हैं।

साहिल ने खुद को बताया हिंदू

पीड़िता के अनुसार, उसकी साहिल से वर्ष 2023 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के जरिए पहचान हुई थी।

साहिल ने खुद को हिंदू जाट समुदाय का बताते हुए नीम करौरी बाबा का अनुयायी होने का दावा किया।

धार्मिक आस्था और समान पृष्ठभूमि की बातों के जरिए उसने धीरे-धीरे युवती का विश्वास जीत लिया।

बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ीं और साहिल ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता कई बार हुई गर्भवती

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसका कई बार शारीरिक शोषण किया गया। वह कई बार गर्भवती हुई, लेकिन हर बार साहिल ने जबरन गर्भपात कराने का दबाव बनाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध यह कदम उठवाया।

पीड़िता ने यह भी बताया कि साहिल ने भावनात्मक दबाव और भरोसे का फायदा उठाकर उससे हजारों रुपये नकद और कीमती गहने भी ले लिए।

मामले ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब युवती को साहिल की असल पहचान को लेकर संदेह हुआ।

जांच-पड़ताल करने पर सामने आया कि साहिल न सिर्फ मुस्लिम है, बल्कि पहले से निकाहशुदा भी है।

जब युवती ने उससे सच्चाई को लेकर सवाल किए, तो आरोप है कि साहिल ने साफ कह दिया कि शादी तभी संभव है जब वह हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल करे।

पीड़िता का कहना है कि इसी दौरान उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।

वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी

आरोपों के अनुसार जब युवती ने इसका विरोध किया तो साहिल ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे।

डर और मानसिक प्रताड़ना के बीच पीड़िता ने आखिरकार पुलिस का रुख किया और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुधवार 4 फरवरी 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर साहिल और उसके साथी जुनैद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की जांच के बाद शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है,

जबकि दूसरे आरोपी की भूमिका की भी जाँच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

साइबर एंगल, वित्तीय लेन-देन और धमकी से जुड़े सबूतों को भी खंगाला जा रहा है।

यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों और पहचान छिपाकर किए जाने वाले शोषण पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article