Saturday, March 14, 2026

इंदौर में लिव-इन जिहाद, हिंदू युवती के साथ रह रहे समीर खान की बजरंग दल ने की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदौर में लिव-इन जिहाद: मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में हंगामा खड़ा कर दिया।

बताया जा रहा है कि आजाद नगर क्षेत्र में समीर खान नाम का युवक पिछले एक साल से एक हिंदू युवती के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

स्थानीय लोगों को इस संबंध की जानकारी बजरंग दल तक पहुँची, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे।

बजरंग दल ने की युवक की पिटाई, पुलिस पहुँची मौके पर

इंदौर में लिव-इन जिहाद: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजरंग दल के सदस्यों ने जब उस घर में प्रवेश करने की कोशिश की तो मकान मालिक ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया।

इसी बीच पुलिस भी वहाँ पहुँच गई। जैसे ही पुलिस ने समीर खान को घर से बाहर निकाला, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर भीड़ को शांत कराया और युवक को सुरक्षित हिरासत में ले लिया।

थाने में शिकायत, समीर पर दर्ज हुई FIR

इंदौर में लिव-इन जिहाद: घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुँचे और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की।

संगठन का कहना था कि समीर खान ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई है और युवती को बहकाकर अपने साथ रह रहा था।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर समीर खान के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की जाँच जारी

इंदौर में लिव-इन जिहाद: पुलिस अब यह जाँच कर रही है कि युवती की मर्ज़ी से वह युवक के साथ रह रही थी या उस पर किसी तरह का दबाव बनाया गया था।

वहीं, युवती को पूछताछ के लिए बुलाया गया है ताकि घटना की वास्तविक स्थिति साफ़ हो सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article