Monday, April 6, 2026

Kolkata: कोलकाता रेप मर्डर का असर अब दिखने लगा दुर्गा पूजा पंडालों में

Kolkata: महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को दो महीने होते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक भी आरोपी को कोई सजा नहीं मिली है। ममता बनर्जी और पूरी बंगाल सरकार अभी तक भी आरोपी को सजा दिलाने में असमर्थ है। इसी के चलते बंगाल के लोगों में आक्रोश है और अब तो इसका असर वहां दुर्गा पूजा पांडालों में भी दिखने लगा है।

कोलकाता रेप मर्डर का असर अब दिखने लगा दुर्गा पूजा पंडालों में

Kolkata के दुर्गा पूजा पंडालों में भी इस रेप-मर्डर कांड का असर दिखाई देने लगा है। एक पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा अपने आंखों को हाथों से ढके हुए हैं, जैसे वह हो रही हिंसा को देख नहीं पा रही हैं। प्रतिमा के ठीक सामने एक महिला डॉक्टर का शव और उसके पास उसकी ड्रेस लटकी हुई है। पंडाल में एक शेर भी है, जिसने अपना सिर झुका रखा है, जो मां दुर्गा के साथ हो रही घटनाओं को देख नहीं पा रहा, लेकिन वह मजबूर है और कुछ नहीं कर सकता।

बता दें कि यह पंडाल अभिजीत सरकार के घर के बाहर लगाया गया है, जो चुनावी हिंसा में मारे गए थे। उनके भाई बिस्वजीत सरकार ने कहा कि यह पंडाल बंगाल में हो रही घटनाओं का सच दर्शाता है और ममता बनर्जी की सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, “जब तक खूनी खेल चलता रहेगा, हम इन घटनाओं को इस पंडाल के माध्यम से दिखाते रहेंगे।”

आरजी मेडिकल कॉलेज में पीड़िता का दर्द छलकाती प्रतिमा

आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका नाम “क्राई आफ द ऑवर” रखा गया है। यह प्रतिमा महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के आखिरी क्षणों को दर्शाती है, जैसे उस डॉक्टर ने अपने अंतिम क्षणों में महसूस किया होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article