Thursday, February 12, 2026

जानें कौन थे Jitan Sahani, जिनकी हत्या पर मचा बवाल

Jitan Sahani: बिहार में जीतन सहनी के हत्या से बवाल मच गया है। सहनी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता थे। उनकी हत्या के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ऐसे में आपको बताते है कौन है जीतन सहनी जिनकी हत्या पर इतना बवाल मचा हुआ है।

मुकेश सहनी के पिता थे जीतन सहनी

Jitan Sahani विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता थे। उनके पिता बिहार के दरभंगा के बिरौल में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित घर में अकेले ही रहते थे। जीतन सहनी के दो बेटे और एक बेटी थी। जोकि तीनों ही बाहर रहते थे। सोमवार को हत्या के दौरान भी वो घर पर अकेले ही थे। पुलिस के प्राथमिक जांच के अनुसार अपराधी उनकी हत्या के लिए नहीं आये थे। बल्कि चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान विरोध करने पर दबोच कर उनकी हत्या कर दी।

पेट के अंगों को निकाल बाहर

जीतन सहनी की हत्या की खबर सुनकर सब लोग हैरान हैं। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि एक पूर्व मंत्री और महागठबंधन के बड़े नेता के पिता की इस तरह हत्या कर दी जाएगी। अपराधियों ने निर्मम तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। अपराधी इतने क्रूर थे कि पेट के अंदर के अंगों को हत्या के दौरान बाहर निकाल दिया। वहीं अगली सुबह उनकी लाश क्षत-विक्षत हालत में उनके बेड पर पड़ी हुई थी।

घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में शोर मच गया और लोगों की भीड़ लग गई। मुकेश सहानी पिता के हत्या की खबर सुनकर फौरन दरभंगा के लिए रवाना हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार की रात जीतन सहनी घर में अकेले ही थे। आशंका है कि मध्य रात्रि के आसपास वारदात को अंजाम दिया गया होगा। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। लोगों ने कहा कि पूर्व मंत्री के पिता होने के बावजूद जीतन सहनी काफी सादगी से रहते थे। वह काफी सरल स्वभाव के थे और हमेशा लोगों की मदद करते थे।

मुकेश 19 साल के उम्र में निकल गए थे घर से

मुकेश सहनी जब 19 साल के थे, तो इन्होंने अपना घर छोड़ दिया और भागकर मुंबई चले गए थे। जब वो अपने घर से गए थे तो खाली हाथ। उनके पास रहने और खाने तक को कुछ नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर अपना नाम बनाया और राजनीति में सक्रिय हो गए। खुद को सन ऑफ मल्लाह के रूप में प्रचारित किया। फिलहाल मुकेश साहनी की पार्टी महागठबंधन के साथ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article