Monday, April 6, 2026

Kirodi Lal Meena: पुलिस पर क्यों भड़क गए किरोड़ी लाल मीणा, जयपुर में रात हुआ ड्रामा

Kirodi Lal Meena: कल रात यानी 3 नवंबर को देर रात बड़ा ड्रामा हुआ जब किरोड़ी लाल मीणा छात्र नेताओं से पूछताछ करने के लिए पुलिस आयी। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है।

जयपुर के महेश नगर में आधी रात को एक बड़ा ड्रामा हुआ जब पुलिस छात्र नेताओं को डिटेन करने के लिए आई। इस दौरान किरोड़ीलाल मीणा का सामना महेश नगर की CI कविता शर्मा से हुआ। किरोड़ी लाल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सी भर्ती की मांग करने वाले छात्र नेता विकास विधूणी और उसकी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और बिना वजह उनके परिवार को परेशान किया। किरोड़ी लाल ने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस ने एक युवती मंजू को जबरदस्ती जीप में बैठाकर थाने ले आई, जबकि उसका कोई अपराध नहीं था।

सीआई कविता ने बड़ी सादगी से की थी किरोड़ी लाल मीणा से बात

Kirodi Lal Meena: इस दौरान सीआई कविता बड़े सादगी से पेश आयी। वो बस इतना कहती रही कि आप गुस्सा क्यों हो रहे हैं आराम से बात कीजिये और उन्होनें ये भी बताया कि वो ये सब सब सीनियर अधिकारियों के आदेश पर किया जा रहा था। लेकिन मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने जयपुर पुलिस कमिश्नर और डीसीपी से बात की, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस को मिली थी खबर- पीएम मोदी के जयपुर दौरे के दौरान गलत कर सकते हैं छात्र

पुलिस ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि ये नेता राजस्थान समिट में प्रदर्शन कर सकते हैं और पीएम मोदी के दौरे के दौरान ये कुछ गलत कर सकते हैं। किरोड़ी लाल ने पुलिस की इस इंटेलिजेंस रिपोर्ट को गलत बताया और कहा कि छात्र नेताओं को लेकर बेवजह आशंकाएं बनाई जा रही थीं। इस दौरान, किरोड़ी लाल मीणा ने मंजू को अपनी गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ा और पूरा मामला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक पहुंचाने की बात कही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article