Saturday, March 21, 2026

Kidney Failure Symptoms: किडनी फेल होने की शुरुआती चेतावनी हैं ये 7 लक्षण, समय रहते पहचानना बेहद जरूरी

Kidney Failure Symptoms: किडनी हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है जो न केवल ब्लड को फिल्टर करता है बल्कि शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने, मिनरल्स का बैलेंस बनाए रखने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

लेकिन जब किडनी धीरे-धीरे काम करना बंद करती है, तो शरीर कुछ ऐसे संकेत देने लगता है जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

आइए जानते हैं ऐसे 7 लक्षण जिनसे सतर्क हो जाना चाहिए।

झागदार या बदले हुए रंग का यूरिन

Kidney Failure Symptoms: अगर यूरिन झागदार आ रहा है या उसमें रंग गहरा हो गया है, तो यह किडनी डैमेज का पहला संकेत हो सकता है। किडनी जब सही से काम नहीं करती तो जरूरी प्रोटीन यूरिन में लीक होने लगता है, जिससे झाग बनता है।

इसके अलावा बार-बार पेशाब आना या रात में यूरिन की मात्रा बढ़ जाना भी चेतावनी हो सकती है।

त्वचा का ड्राई होना और खुजली

Kidney Failure Symptoms: किडनी के खराब होने पर शरीर में मिनरल्स का संतुलन बिगड़ जाता है और विषैले तत्व बाहर नहीं निकल पाते।

इससे त्वचा रूखी, बेजान और खुजलीदार हो सकती है। यह लक्षण अक्सर सुबह के वक्त अधिक महसूस होता है।

मुंह से बदबू (बैड ब्रीथ)

Kidney Failure Symptoms: किडनी जब विषैले तत्वों को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती, तो ये ब्लड में जमा हो जाते हैं और इसका असर सांसों में भी दिखता है।

यह स्थिति Uremic Fetor कहलाती है। सुबह उठते ही मुंह से तेज दुर्गंध आना इसका संकेत हो सकता है।

सांस फूलना या दम घुटने जैसा महसूस होना

Kidney Failure Symptoms: किडनी फेलियर के साथ शरीर में फ्लूइड जमा होने लगता है, जो फेफड़ों तक पहुंच सकता है।

इसके अलावा एनीमिया के कारण शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति भी घट जाती है।

इस वजह से थोड़ा चलने या चढ़ाई पर सांस फूलने लगती है।

भूख न लगना और मतली

Kidney Failure Symptoms: जब किडनी ठीक से काम नहीं करती तो ब्लड में टॉक्सिन जमा होते रहते हैं।

इससे मतली, उल्टी, पेट खराब रहना और भूख न लगना जैसी समस्याएं होती हैं। इसे मेडिकल भाषा में Uremia कहा जाता है।

सुबह उठते ही थकान महसूस होना

Kidney Failure Symptoms: अगर हर दिन सुबह उठते ही शरीर थका हुआ लगता है, ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होती है, तो यह किडनी की कार्यक्षमता में गिरावट का संकेत हो सकता है।

किडनी जब विषैले तत्वों को नहीं निकाल पाती, तो वही शरीर को भारी और सुस्त बना देते हैं।

यूरिन में खून आना

Kidney Failure Symptoms: अगर पेशाब में खून दिखे, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह किडनी स्टोन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या गंभीर बीमारी जैसे रीनल सेल कार्सिनोमा (Renal Cell Carcinoma) का संकेत हो सकता है।

खासकर जब खून बिना दर्द के आ रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

किडनी की बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है, और जब तक इसका पता चलता है, तब तक स्थिति गंभीर हो सकती है।

इसलिए ऊपर बताए गए लक्षणों को कभी भी हल्के में न लें। समय पर पहचान और इलाज से किडनी को बचाया जा सकता है और गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article