Wednesday, March 11, 2026

केजरीवाल सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी का किया हनन, पंजाब में ZEE मीडिया पर लगा बैन

 

पंजाब में पूरी तरीके से जी मीडिया पर बैन लगा दिया गया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा की पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान की सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी का हनन किया है। इसकी जानकारी खुद ZEE मीडिया ने दी है।

ZEE की चैनल और वेबसाइट नहीं हो रही एक्सेस

वहीं पंजाब के लोगों को कहना है कि वो ZEE के चैनल और वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर पा रहें है। उन्हें जी के चैनल देखने में समस्याएं आ रही है। वहीं जी के रिपोर्टर मनोज जोशी ने कहा कि इसको लेकर सरकार के तरफ से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। मोनज ने इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला बताते हुए कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकार को रोका गया है। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी AAP सरकार के इस रवैए पर सवाल उठाया था।

हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में किस वदह से पंजाब में जी को बैन किया गया है ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। वहीं एक अन्य रिपोर्टर रवि त्रिपाठी ने कहा कि इसके पहले भी अकाली दल की जब सरकार थी, तब भी Zee मीडिया को बैन किया गया था। उस समय भी पार्टी का बुरा हाल हुआ था।

पंजाब में जी को बैन करने के साथ ही आपातकाल को भी याद किया जा रहा है। उस दौरान भी कई अखबार को बैन किया गया था और संपादकों को जेल में डाला गया था। बीजेपी नेता ने तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई सच दिखाता है तो वो उसे दबाने की कोशिश करते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article