Saturday, March 14, 2026

Jasmin Bhasin: जब टीवी डॉयरेक्टर ने जैस्मिन से कर दी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस टूट गई

Jasmin Bhasin: टीवी की दुनिया में पहचान बनाना आसान नहीं होता। एक्ट्रेसेस को अपने करियर की शुरुआत में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऑडिशन दर ऑडिशन का चक्कर, रिजेक्शन, ताने और कभी-कभी तो ऐसे अनुभव जिनके बारे में सोचकर ही डर लग जाए।

कुछ ऐसी ही एक डरावनी और शर्मनाक घटना का जिक्र किया था पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने, जो आज भले ही सफल हैं, लेकिन एक वक्त था जब उन्हें भी कास्टिंग काउच जैसी गंदी मानसिकता का सामना करना पड़ा।

Jasmin Bhasin: एक डायरेक्टर से मिलने का मौका

एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने बताया था कि जब वह एक्टिंग की दुनिया में नई थीं, तब वह हर ऑडिशन के मौके को पकड़ने की कोशिश करती थीं। उन्हें इंडस्ट्री में काम चाहिए था और इसके लिए वो काफी मेहनत कर रही थीं।

उसी दौरान एक दिन उन्हें एक डायरेक्टर से मिलने का मौका मिला। उन्हें लगा कि शायद अब कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल जाएगा। लेकिन जो कुछ भी हुआ, वो उम्मीद के बिल्कुल उलट था।

बिकनी में देखना चाहता हूं

जैस्मिन बताती हैं कि जब वह उस डायरेक्टर से मिलने पहुंचीं, तो शुरुआत में बातचीत सामान्य थी। लेकिन कुछ ही देर में उनकी बातें अजीब होने लगीं। वो उन्हें घुमा-फिराकर ऐसी बातें कहने लगे, जो असहज कर देने वाली थीं। फिर डायरेक्टर ने उनसे कहा कि वह उन्हें बिकिनी में देखना चाहते हैं।

इसके लिए उन्हें अपने कपड़े उतारने होंगे। इतना सुनते ही जैस्मिन को बहुत गुस्सा और डर महसूस हुआ। डायरेक्टर ने यह भी पूछा कि ‘तुम हीरोइन बनने के लिए कितनी हद तक जा सकती हो?’

घर पर खूब रोई

जैस्मिन ने बिना कोई जवाब दिए वहां से निकलना ही बेहतर समझा। वह तुरंत उस जगह से भाग निकलीं और घर जाकर बहुत रोईं। इस घटना ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया, लेकिन उन्होंने इससे सबक भी सीखा।

जैस्मिन कहती हैं कि उस दिन उन्हें समझ आया कि इंडस्ट्री में काम करने के लिए सिर्फ टैलेंट नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान और समझदारी भी जरूरी है।

लड़कियों अपनी शर्तों पर काम करें

जैस्मिन का मानना है कि लड़कियों को अपनी शर्तों पर काम करना आना चाहिए और किसी अनजान पर भरोसा करने से पहले सोच लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कई अच्छे लोग भी हैं, लेकिन कुछ लोग अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करते हैं।

लव लाइफ को लेकर चर्चा में

अब बात करें जैस्मिन की पर्सनल लाइफ की तो वह इन दिनों अपने काम से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वह टीवी एक्टर अली गोनी को डेट कर रही हैं और दोनों अब लिव-इन में रह रहे हैं।

इस पर उन्हें ट्रोल भी किया गया, लेकिन जैस्मिन ने हमेशा की तरह मजबूती से जवाब दिया। उनका कहना है कि उन्हें अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीनी है, और वो किसी के कहने पर नहीं चलेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article