Saturday, March 21, 2026

Jammu-Kashmir: गुरेज में बड़ा एनकाउंटर, हिजबुल का कुख्यात आतंकी ‘समंदर चाचा’ उर्फ ह्यूमन GPS मार गिराया गया

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों ने मोस्ट वांटेड आतंकी बागू खान उर्फ समंदर चाचा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

लंबे समय से सक्रिय बागू खान को आतंकी गिरोहों में ह्यूमन GPS कहा जाता था।

वह 1955 से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में रह रहा था और इलाके के गुप्त रास्तों की पूरी जानकारी रखता था।

100 से ज्यादा घुसपैठ करवाई थी

Jammu-Kashmir: बागू खान ने पिछले तीन सालों में 100 से ज्यादा घुसपैठ को अंजाम दिया था।

कठिन परिस्थितियों में भी आतंकियों को एलओसी पार कराने में वह माहिर था।

हिजबुल का कमांडर रहते हुए उसने गुरेज और पड़ोसी इलाकों में घुसपैठ की कई बड़ी योजनाओं को सफल बनाया था।

इसी वजह से वह आतंकी संगठनों के लिए बेहद खास बन गया था।

बांदीपुरा में घुसपैठ की कोशिश के दौरान ढेर

Jammu-Kashmir: सालों तक सुरक्षाबलों से बचते रहने के बाद बागू खान को बांदीपुरा में घुसपैठ की कोशिश के दौरान सेना ने मार गिराया।

इस मुठभेड़ में एक और आतंकी भी मारा गया। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बागू खान का खात्मा आतंकी संगठनों के लॉजिस्टिक नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है।

खुफिया जानकारी पर चला ऑपरेशन

Jammu-Kashmir: 28 अगस्त 2025 को खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने गुरेज सेक्टर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

इसी दौरान घुसपैठ की कोशिश करते आतंकियों को सेना ने चुनौती दी।

आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने उन्हें मार गिराया। अगले दिन तक इलाके में तलाशी अभियान जारी रहा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article