Sunday, March 15, 2026

Jaipur: मुंबई फिल्म-फेस्टिवल में नजर आएगी जयपुर में बनी फिल्म गगन-गमन, सुब्रता पराशर लीड रोल में

Jaipur: अब जयपुर का टैलेंट मुंबई में भी दिखने जा रहा है। जयपुर की नयी टैलेंटेड उभरती कलाकार सुब्रता पराशर की नयी फिल्म गगन-गमन का आज यानि सोमवार को मुंबई फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन सुरुचि शर्मा द्वारा किया गया है। सुब्रता काफी टैलेंटेड कलाकारों में से एक है। वो एक एक्टर के साथ-साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट और मॉडल भी हैं।

कुछ दिनों पहले ही सुब्रता वेब सीरीज सास-बहु फ्लेमिंगो में तुलसी के किरदार में स्क्रीन पर दिखाई दी थी। वो रणदीप हुड्डा के साथ भी काम कर चुकी हैं। खास बात ये है कि ये पूरी फिल्म जयपुर में बनी है। इस फिल्म में जयपुर के ओल्ड सिटी का खूबसूरत बैकग्रॉउंड देखने को मिलेगा। साथ ही जयपुर का टैलेंट भी देखने को मिलेगा।

सुब्रता ने जयपुर से की थी करियर की शुरुआत

Jaipur: टैलेंटेड एक्टर सुब्रता का पंजाबी परिवार में जन्म हुआ और जयपुर में आकर उन्होनें अपने करियर की शुरुआत की। वो पहले एक टीचर थी, लेकिन उनका रंगमंच को लेकर जुन्नों उसे एक्टिंग के रास्ते पर ले आया। जवाहर कला केंद्र में उन्होनें थिएटर किया और कई शानदार नाटकों में काम किया। इसके बाद उन्होनें टीवी में एंकरिंग की और अपना रख मोड़ा। जेम्पोरिया (UK आधारित चैनल) और दूरदर्शन राजस्थान के साथ कई शोज में काम किया है। उन्होनें दूरदर्शन के साथ “परिक्रमा”, “सामाजिक सरोकार”, और चित्रगीत जैसे कई कार्यक्रम किये हैं।

फिल्म में दिखेगा जयपुर का पुराना स्वरुप

इस फिल्म की खास बात ये है की इसमें जयपुर की ओल्ड सिटी के खूबसूरत बैकग्राउंड के साथ साथ जयपुर की दो बेटियों का काम आपको नजर नजर आने वाला है। एक्टर और निर्देशक का दोनों का ही जयपुर से एक खास रिश्ता है। ये फिल्म एक महिला की अपनी खोज की कहानी है। व्यक्तिगत अनुभवों से बनी ये फिल्म एक लोककथा को यूनिवर्सल लैंग्वेज में दिखाती हैं। सुब्रता का मानना है कि जीवन को पूरी तरह से जीना चाहिए, चाहे वह कुछ भी लाए। वह कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और सकारात्मकता में विश्वास रखती हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article