Saturday, February 14, 2026

Jabalpur: सरकारी शिक्षक इंद्र कुमार को फेसबुक फ्रेंड बनकर ‘खुशी तिवारी’ ने दिया प्यार का झांसा, निकली शाहिदा बानो और फिर कर दी गला घोंटकर हत्या

Jabalpur: मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले सरकारी शिक्षक इंद्र कुमार का जीवन सम्मान और स्थिरता से भरा था।

18 एकड़ ज़मीन, एक पक्की नौकरी और समाज में इज्जत। लेकिन जीवन में एक खालीपन था, एक जीवनसाथी की तलाश, जो पूरी नहीं हो पा रही थी।

अपनी इस पीड़ा को उन्होंने अनिरुद्धाचार्य जी की कथा के दौरान सार्वजनिक रूप से व्यक्त किया और यहीं से शुरू हुई एक भयावह साज़िश।

फर्जी पहचान से रची साजिश

Jabalpur: इंद्र कुमार की इस मासूमियत को शिकार बनाया देवरिया, यूपी की शाहिदा बानो ने। उसने ‘खुशी तिवारी’ नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, खुद को हिंदू बताया और इंद्र से संपर्क शुरू किया।

बातचीत जल्द ही प्यार में बदली और फिर शादी की योजना बन गई।

मंदिर में शादी, फिर खौफनाक प्लान

Jabalpur: 5 जून को गोरखपुर के एक मंदिर में दोनों ने विवाह किया। इंद्र को यह अंदाज़ा भी नहीं था कि यह उसकी ज़िंदगी का सबसे गलत फैसला बनने वाला है।

शादी के बाद दोनों एक होटल में रुके, और फिर ‘सुहागरात’ के बहाने शाहिदा उर्फ खुशी, इंद्र को 25 किलोमीटर दूर अपने गांव ले गई। वहां पहले से उसका प्रेमी मौजूद था।

दोनों ने मिलकर इंद्र की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया। साथ ही गहने, मोबाइल और नकद रुपये लेकर फरार हो गए।

शव झाड़ियों में मिला, मोबाइल से बचाने की कोशिश

Jabalpur: हत्या के बाद कुछ दिन तक शाहिदा इंद्र का मोबाइल इस्तेमाल करती रही ताकि किसी को शक न हो। लेकिन 6 जून को इंद्र की लाश एक झाड़ी में मिली।

27 जून को पुलिस ने शाहिदा बानो और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

अब लड़कियाँ भी बन रहीं हैं ‘हिंदू’, नया ट्रेंड?

अब तक लव जिहाद की बातों में केवल हिंदू लड़कियों को निशाना बनाए जाने की खबरें आती थीं। लेकिन यह मामला साफ दिखाता है कि अब मजहबी लड़कियाँ भी हिंदू बनकर हिंदू युवकों को निशाना बना रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article