दुर्गा मंदिर पर मजहबियों ने किया पथराव: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में मजहबी भीड़ ने दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान पथराव कर दिया और मंदिर की ग्रिल तोड़ दी।
जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। आजाद चौक इलाके में हुए बवाल के दौरान जमकर पथराव, मारपीट और तोड़फोड़ हुई।
मंदिर के बाहर लगी लोहे की ग्रिल को तोड़ दिया
दुर्गा मंदिर पर मजहबियों ने किया पथराव: ऐसा बताया जा रहा है कि उसी समय मंदिर में आरती चल रही थी और कुछ लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद पहुंचे थे।
इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे झड़प में बदल गई।
लोगों का कहना है कि बहस बढ़ने पर कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और मंदिर के बाहर लगी लोहे की ग्रिल को तोड़ दिया।
इसके बाद माहौल और बिगड़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया।
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि एक इमारत की छत से भी पत्थर फेंके गए। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में डर फैल गया।
पुलिस ने किया बल प्रयोग
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे काबू में आई।
अधिकारियों के अनुसार किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
15 लोग गिरफ्तार
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है।
अब तक 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि अक्सर इन मजहबियों के द्वारा हिंदूओं को ही क्यों निशाना बनाया जाता है।

