Tuesday, April 7, 2026

गायब ट्रम्प आए नजर, चेहरे पर सूजन, सुनहरे बाल गायब

ट्रम्प की रहस्यमयी गैरहाज़िरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पिछले एक सप्ताह से सार्वजनिक जीवन से दूर हैं। इस दौरान व्हाइट हाउस की नियमित ब्रीफिंग और उनसे मुलाकात का सिलसिला भी पूरी तरह थमा हुआ है।

मीडिया में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनकी अचानक अनुपस्थिति का कारण क्या है।

गोल्फ़ मैदान की तस्वीरों ने बढ़ाई अटकलें

आज ट्रम्प को व्हाइट हाउस से निकलते देखा गया, जब वह कथित तौर पर गोल्फ खेलने के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान उनकी वायरल तस्वीरों में चेहरे पर सूजन साफ नज़र आई।

यहां तक कि उनके सिर पर हमेशा दिखने वाले सुनहरे बाल भी गायब दिखाई दिए, जिसने अटकलों को और हवा दी।

बीमारी की आशंका और सोशल मीडिया अपडेट

कई मीडिया संस्थानों ने दावा किया कि ट्रम्प किसी वैस्कुलर बीमारी से जूझ रहे हैं। हालांकि उनके सोशल मीडिया हैंडल पर लगातार संदेश साझा किए जा रहे हैं।

मगर यह स्पष्ट नहीं है कि वे संदेश खुद ट्रम्प लिख रहे हैं या उनके प्रतिनिधि पोस्ट कर रहे हैं।

उपराष्ट्रपति वांस का बयान

पिछले दिनों उपराष्ट्रपति जे.डी. वांस ने इन अटकलों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पूरी तरह स्वस्थ हैं।

हालांकि साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि यदि भविष्य में अचानक उन पर बड़ी जिम्मेदारी आती है तो वे उसे निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Mudit
Mudit
लेखक भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्येता हैं। वे पिछले एक दशक से सार्वजनिक विमर्श पर लेखन कर रहे हैं। समाज, राजनीति, विचारधारा, शिक्षा, धर्म और इतिहास पर रिसर्च बेस्ड विश्लेषण में वे पारंगत हैं। वे 'द पैम्फलेट' में दो वर्ष कार्य कर चुके हैं। उनके शोधपरक लेख अनेक मौकों पर राष्ट्रीय विमर्श की दिशा में परिवर्तनकारी सिद्ध हुए हैं।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article