Saturday, February 28, 2026

Iran-Israel War: “क्या ये गुलाम मुस्लिम देश रोक पाएंगे?” इजरायल-ईरान तनाव पर मौलाना कल्बे जवाद बोले

Iran-Israel War: मशहूर शिया धर्मगुरु मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नक़वी ने इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बेहद तीखा बयान दिया है।

उन्होंने ईरान पर हुए इजरायली हमले की निंदा करते हुए इसे “तीसरे विश्व युद्ध की भूमिका” करार दिया।

मौलाना ने कहा कि इस हमले में मारे गए लोगों के लिए वे शोक व्यक्त करते हैं और विशेष रूप से ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह ख़ामनाई के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं।

“सिर्फ ईरान में है हिम्मत, बाकी सब डरपोक और गुलाम”

Iran-Israel War: मौलाना ने अपने बयान में साफ कहा कि आज की दुनिया में सिर्फ ईरान ही है जो अमेरिका और इजरायल के खिलाफ खड़ा हो सकता है।

बाकी किसी मुस्लिम देश में इतनी भी हिम्मत नहीं है कि वो इन साम्राज्यवादी ताकतों के खिलाफ एक शब्द बोल सके।

यही वजह है कि ईरान हमेशा अमेरिका और इजरायल की आंखों की किरकिरी बना रहता है।

“यहूदी आज भी ख़ैबर की हार नहीं भूले”

Iran-Israel War: उन्होंने यहूदियों पर हमला बोलते हुए कहा कि यहूदी आज भी ख़ैबर की हार को नहीं भूल पाए हैं, जहां हज़रत अली (अ.) ने उन्हें शिकस्त दी थी।

मौलाना बोले, “सोशल मीडिया पर यहूदी ताकतें हमेशा पैगंबर मुहम्मद (स.) और हज़रत अली (अ.) के खिलाफ पोस्ट करती हैं, क्योंकि उनका जख्म अभी तक हरा है। आज भी ये ताकतें इंसानियत की दुश्मन हैं।”

“क्या ये गुलाम देश रोक पाएंगे इजरायल को?”

Iran-Israel War: मौलाना ने बयान देते हुए कहा कि “क्या ये गुलाम मुस्लिम देश इजरायल को रोक पाएंगे? क्या वे लोग रोकेंगे जो अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने अपनी इज्जत और नामूस तक सौंप चुके हैं?”

उन्होंने मिस्र और जॉर्डन जैसे देशों पर खास निशाना साधते हुए कहा कि ये देश खुलेआम इजरायल का समर्थन कर रहे हैं और उसे हथियार और रसद मुहैया करा रहे हैं।

“अपने महलों और अय्याशी के बदले बेच देंगे मक्का-मदीना”

Iran-Israel War: मौलाना ने अरब देशों पर आरोप लगाया कि ये देश इतने बेशर्म हो चुके हैं कि मक्का और मदीना को भी अपने महलों और विलासिता के बदले बेचने से नहीं हिचकिचाएंगे।

उन्होंने ग़ज़ा में मारे गए हज़ारों मासूमों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन देशों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

उनके मुताबिक, अब वक्त आ गया है जब इजरायल का अंत निश्चित है और पूरी दुनिया को ईरान के निर्णायक जवाब पर भरोसा है।

अहमदाबाद विमान हादसे पर भी जताया दुख

Iran-Israel War: इजरायल-ईरान पर बयान देने के साथ-साथ मौलाना कल्बे जवाद ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे पर भी गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने इस हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि यह एक दिल दहला देने वाला क्षण है।

सरकार से उन्होंने मांग की कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article