Friday, February 13, 2026

IPL 2025 Final: ये 5 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच की तस्वीर, RCB और PBKS की भिड़ंत में बने रहेंगे फोकस में

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का फाइनल अब बस कुछ ही कदम दूर है। टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से हुई थी और अब करीब ढाई महीने के जबरदस्त क्रिकेट एक्शन के बाद फाइनल मुकाबला तय हो गया है।

3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी।

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले नज़र डालते हैं उन 5 खिलाड़ियों पर, जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं।

विराट कोहली, फाइनल के स्पेशलिस्ट

IPL 2025 Final: विराट कोहली का नाम आते ही विपक्षी टीमों में खलबली मच जाती है. फाइनल जैसे दबाव भरे मैचों में विराट का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

चाहे 2024 का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हो या आईपीएल के बड़े मुकाबले, कोहली हमेशा अपने प्रदर्शन से टीम को मजबूती देते हैं।

इस सीजन में उन्होंने अब तक 614 रन बनाए हैं और वह इस फाइनल में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं। पंजाब के गेंदबाजों के लिए कोहली सबसे बड़ा खतरा होंगे।

श्रेयस अय्यर, पंजाब की रीढ़

IPL 2025 Final: पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर ने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन नेतृत्व भी दिखाया है।

अब तक 603 रन बना चुके अय्यर ने क्वालीफायर-2 में मुंबई के खिलाफ 87 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

उनकी बैटिंग के अलावा कप्तानी में लिए गए चौंकाने वाले फैसले भी मैच की दिशा तय कर सकते हैं।

जोश हेजलवुड, आरसीबी का तेज़ी से उभरता हथियार

IPL 2025 Final: ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड ने आरसीबी के लिए इस सीजन में 11 मैचों में 21 विकेट चटकाए हैं। पंजाब के खिलाफ क्वालीफायर में 3 विकेट लेकर उन्होंने अपनी धार दिखाई थी।

अब एक बार फिर वही विरोधी सामने है और हेजलवुड की गेंदबाज़ी से आरसीबी को शुरुआती बढ़त मिलने की उम्मीद रहेगी।

अर्शदीप सिंह, पंजाब की बाएं हाथ की धार

IPL 2025 Final: लेफ्ट-आर्म पेसर अर्शदीप सिंह IPL में लगातार प्रभावी प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इस सीजन में उनके नाम 18 विकेट दर्ज हैं और उनका इकॉनमी रेट भी संतुलित है।

फाइनल जैसे मुकाबलों में उनकी स्विंग और यॉर्कर गेंदें किसी भी बल्लेबाज़ के लिए सिरदर्द बन सकती हैं। अर्शदीप की निगाहें क्वालीफायर-1 में मिली हार का बदला लेने पर होंगी।

जितेश शर्मा, X फैक्टर की भूमिका में

IPL 2025 Final: हालांकि जितेश शर्मा ने इस सीजन में अभी तक 237 रन ही बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट और एग्रेसिव अप्रोच उन्हें खास बनाता है।

लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच में उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 85 रन ठोक दिए थे।

ऐसे ही प्रदर्शन की पंजाब को फाइनल में सनतीजे पर नजरें टिकींख्त ज़रूरत है।

नतीजे पर नजरें टिकीं

IPL 2025 Final: RCB और PBKS दोनों टीमें अब तक के सफर में उतार-चढ़ाव देख चुकी हैं, लेकिन अब एक आखिरी जीत इन्हें चैंपियन बना सकती है।

यह मुकाबला सिर्फ टीमों के बीच नहीं, बल्कि इन सुपरस्टार खिलाड़ियों के बीच की भी जंग होगी।

अब देखना यह है कि कौन खिलाड़ी फाइनल में अपने नाम का झंडा गाड़ेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article