Thursday, September 19, 2024

International News: अमेरिका की रूस को खुली चेतावनी, कहा रेड लाइन पार करोगे तो अच्छा नहीं होगा

Must read

International News: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेन को अमेरिका का समर्थन मिल रहा है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए रूस ने अमेरिका को खुली चेतवानी दी है। रूस ने कहा है की अगर रेड लाइन क्रॉस की तो उसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दी है चेतावनी

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका को लाल रेखा के दायरे में रहने की खुली चेतवानी दी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ‘वाशिंगटन मास्को के साथ आपसी संयम खोता जा रहा है। रूस के मीडिया चैनल्स ने इसे खतरनाक बताया है। विदेश मंत्री ने कहा कि ‘यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने के मामले में अमेरिका अपनी रेड लाइन क्रॉस कर चुका है। उन्होनें कहा कि हमारी ये रेड लाइन कोई मजाक नहीं है, और उन्हें ये बात अच्छे से समझ लेनी चाहिए।

रूस के विदेश मंत्री ने आगे ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वाशिंगटन यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने के अंजाम के लिए भी तैयार ही होगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि वहां महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाले उचित लोग बचे हुए हैं, हमें उम्मीद है कि वे अमेरिका के हितों को समझते हुए ही कुछ करेंगे”।

रूस-यूक्रेन युद्ध के विराम पर अमेरिका की प्रतिक्रिया

दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद प्रवक्ता जॉन किर्बी का बयां सामने आया कि अमेरिका उन सभी देशों का स्वागत करने के लिए तैयार है, जो यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में उनकी सहायता करेंगे वो Ukrain में जेलेंस्की के साथ जो भी उनकी सहायता करेगा वो उनका खुले दिल से अमेरिका में स्वागत करेंगे।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध पर क्या प्रतिक्रिया दी?

गुरुवार को व्लादिमीर पुतिन ने शांतिपूर्वक रवैय्या अपनाते हुए हली बार यूक्रेन में शांति का संकेत दिए। भारत सहित तीन देशों का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि ये देश यूक्रेन के हालत सुधारने के लिए गए गंभीर है। भारत के अलावा ब्राजील और चीन का नाम लेते हुए उन्होनें कहा कि यूक्रेन युद्ध में वो इन देशों के साथ मित्रता के संपर्क में है। उन्होनें आएगी ये भी कहा कि वो अपने मित्र देशों का सम्मान करते हैं और संघर्ष से जुड़े हल को लेकर मित्र देशों के लिए ईमानदार हैं। खासतौर पर ब्राज़ील, भारत और चीन को लेकर। वो इस मुद्दे को लेकर लगातार अपने मित्र देशों का संपर्क में है।

भारत शांतिपूर्ण युद्ध को खत्म करने के पक्ष में है

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यह टिप्पणी पीएम मोदी के यूक्रेन यात्रा के संपूर्ण 2 हफ्ते पूर्ण होने के बाद आई है। यूक्रेन दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से युद्धविराम को लेकर चर्चा की और कहा कि अब इस दोनों देशों केलोगों के संघर्ष पर विराम लगा दे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article