Monday, January 12, 2026

भारत के फिदायीन हमले: अब तक भारत में कितने ऐसे धमाके हुए जिसने पुरे देश को हिला कर रख दिया ?

भारत के फिदायीन हमले: 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए इस धमाके ने भारत भर में दहशत का माहौल बना दिया है। इस हमले को आशंका जताई जा रही है कि यह फिदायीन हमला था,हालाँकि इसकी पुष्टि होने अभी बाकि है।

लेकिन आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब देश में कोई फिदायीन हमला हुआ हो,इससे पहले भी देश में कई ऐसी घटनाये हो चुकी है।

सोमवार को देश कि राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके से पूरा देश सकते में आ गया है। यह धमाका इतना भयानक था की इसमें 12 लोगों की मौत हो गयी,20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए और कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

इस ब्लास्ट ने लोगों के ज़ख्मो को हरा कर दिया और उन्हें वो दर्दनाक फिदायीन हमलों की याद दिला दी, जिसने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।

भारत के फिदायीन हमले: अब तक भारत में कितने ऐसे फिदायीन हमले हुए इसका कोई सटीक डाटा नहीं है, मगर फिर भी हम आपको भारत में हुए इन धमाकों के बारें में बताने की कोशिश करेंगे।

पुलवामा हमला

14 फरवरी 2019 देश के इतिहास का एक ऐसा काला दिन जिसे कोई भी भारतीय छह कर नहीं भुला सकता। इसी दिन आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में ऐसा हमला किया था जिसने हर एक भारतवासी के दिल में गहरी चोट कर दी थी।

यह हमला सीआरपीएफ के काफिले पर किया गया था, जब विस्फोटक से भरी एक गाड़ी ने आर्मी बस को टक्कर मार दी थी। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

URI हमला

18 सितम्बर 2016 को कुछ आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के URI सेक्टर में आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला किया था। इस हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे। इसी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

पठानकोट हमला

2 जनवरी 2016 को पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 80 घंटे तक मुठभेड़ हुई थी। इस हमले में आतंकी हथियारों से लैस थे, जिसकी वजह से हमारे 7 सैनिक शहीद हो गए थे।

26/11 मुंबई हमला

26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले को याद कर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है। यह एक ऐसा फिदायीन हमला था जिसमे पाकिस्तान से आये 10 आतंकवादियों ने रेलवे स्टेशन, ताज होटल और कई जगहों पर फायरिंग की थी। इस हमले में ना जाने कितने हस्ते खेलते परिवार उजड़ गए थे।

संसद हमला

भारतीय संसद पर 13 दिसंबर 2001 को हुआ हमला एक फिदायीन हमला था। इस दिन आतंकवादियों ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन को निशाना बनाया था। सुरक्षा बलों की तत्पर कार्रवाई में सभी पाँच आतंकवादी ढेर कर दिए गए, लेकिन इस हमले में नौ सुरक्षाकर्मी वीरगति को प्राप्त हुए।

जम्मू हमला

साल 2002 में जम्मू के प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर पर आतंकवादियों ने आत्मघाती हमला किया था। इस हमले में करीब 10 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दिल्ली ब्लास्ट

22 दिसंबर 2000 को दिल्ली स्थित लाल किले पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे। कल हुए हमले से पहले यह दिल्ली में हुआ पहला बड़ा आत्मघाती हमला माना गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article