Thursday, February 5, 2026

PARIS Olympics 2024: भारत का ओलंपिक्स इतिहास

PARIS Olympics 2024: ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को होनी है। मगर भारत का ओलंपिक्स सफर 25 जुलाई से ही शुरू हो जायेगा। इस दिन भारतीय एथलीट पहली बार मैदान में नज़र आएंगे। जहां रैंकिंग राउंड्स के लिए 6 आर्चर तीरंदाजी इवेंट में उतरेंगी।

पेरिस ओलंपिक 33वीं बार आयोजित होने वाला ओलंपिक खेल है। इस बार 206 देशों के 10,672 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत का ओलंपिक में भाग लेने का लंबा इतिहास रहा है

भारत का ओलंपिक्स इतिहास

पहला मॉर्डर्न ओलंपिक ग्रीस के शहर एथेंस में साल 1896 में आयोजित किया गया था। हालाँकि भारत ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था। भारत के ओलंपिक्स सफर की शुरुवात वर्ष 1900 में पेरिस खेलों से शुरू हुआ जब नॉर्मन प्रिचर्ड ने इसमें भाग लिया। वैसे तो नॉर्मन प्रिचर्ड एक ब्रिटिशर थे, मगर उनका जन्म ब्रिटिश इंडिया के बंगाल प्रेसीडेंसी में कलकत्ता में हुआ था। प्रिचर्ड ने ओलंपिक 1900 में 200 मीटर की हर्डल रेस में, 200 मीटर में भाग लिया था।
इसी के साथ ही भारत ने अपना पहला ओलंपिक पदक जीता था। लेकिन भारत ने अपना पहला स्वर्ण पदक एम्स्टर्डम ओलंपिक 1928 में जीता था। यह पदक उन्हें भारतीय हॉकी टीम ने दिलाया था। इस टीम का नेतृत्व ध्यानचंद ने किया था। इसके बाद साल 1932 और 1936 में भी हॉकी टीम ने भारत को स्वर्ण पदक जीत के दिया था।

भारत ने कितने पदक जीते

पेरिस ओलंपिक 1900 से लेकर टोक्यो ओलंपिक 2020 तक भारत ने अब तक कुल 25 समर ओलंपिक में हिस्सा लिया है। जिसमें अब तक 1,218 भारतीय एथलीट हिस्सा ले चुके हैं। पिछला ओलंपिक्स जो टोक्यो में साल 2020 में हुआ था उसमे भारत ने 7 पदक जीते थे। जिसमें 10 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 16 कांस्य पदक शामिल हैं। इन 25 ओलंपिक खेलों में भारत ने सबसे ज्यादा 7 पदक टोक्यो ओलंपिक 2020 में ही जीते हैं।

कब और कितने पदक जीते

ओलंपिक                                                                 पदक  
पेरिस 1900 2
एंटवर्प 1920
पेरिस 1924
एम्स्टर्डम 1928 1
लॉस एंजिल्स 1932 1
बर्लिन 1936 1
लंदन 1948 1
हेलसिंकी 1952 2
मेलबर्न 1956 1
रोम 1960 1
टोक्यो 1964 1
मेक्सिको 1968 1
म्यूनिक 1972 1
मॉन्ट्रियल 1976
मास्को 1980 1
लॉस एंजिल्स 1984
सियोल 1988
बार्सेलोना 1992
अटलांटा 1996 1
सिडनी 2000 1
एथेंस 2004 1
बीजिंग 2008 3
लंदन 2012 6
रियो 2016 2
टोक्यो 2020 7

 

ये भी पढ़े -बजट का म्यूचुअल फंड्स पर क्या पड़ेगा असर, ये फंड्स बचाएंगे आपका टैक्स

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article