ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ICC टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर जीत दर्ज करने के साथ ही सुपर 8 में जगह बना ली है, जिसके बाद पाकिस्तानियों का गुस्सा फूट पड़ा।
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी और कप्तान बाबर आज़म की आलोचना करते हुए टीम प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए है।
उन्होंने कहा कि जो क्रिकेट की समझ रखते है उन लोगों को मैनेजमेंट के ऊंचे पद पर होना चाहिए, तभी टीम का प्रदर्शन सुधर सकता है।
अख्तर ने नकवी को बताया जाहिल
पाकिस्तान के हार के बाद शोएब अख्तर का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नकवी को जाहिल और चैयमैन पद के लिए अयोग्य बताया है।
इसी के साथ ही कप्तान बाबर आजम के खऱबा प्रदर्शन को लेकर भी भड़के और टीम चयन के नेतृत्व को लेकर भी नाराजगी जाहिर की।
वहीं इसको लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी कह रहे है ऐसी बेइज्जती कराने से तो अच्छा होता की पाकिस्तान मैच ही ना खेलती।
मैच के हीरो ईशान
बता दें कि कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए।
जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। मैच के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने 40 गेंदों में 77 रन की तेज़ पारी खेली, जिससे भारत मजबूत स्कोर तक पहुंचा।
दबाव में आया पाकिस्तान
भारतीय गेंदबाज़ों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों को टिकने का मौका नहीं दिया।
शुरुआत में ही विकेट गिरने लगे, जिससे पाकिस्तान दबाव में आ गया और मैच एकतरफा हो गया।
भारत की जीत पर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम को बधाई दी और प्रदर्शन की तारीफ की।
टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत-पाक मुकाबले हमेशा खास रहे हैं, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि ज़्यादातर मैचों में भारत का दबदबा रहा है।
यह जीत फिर साबित करती है कि बड़े मैचों में भारतीय टीम मानसिक रूप से मजबूत और रणनीति में बेहतर साबित होती है।

