Thursday, February 12, 2026

ICC Champions Trophy: जानें अब तक कैसा रहा चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का हाल

ICC Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरूआत हो चुकी है। रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने बांग्लादेश को हराने के साथ ही पाकिस्तान को धूल चटा दी है। इसी के साथ ही भारतीय टीम अपना लास्ट ग्रुप स्टेज मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। अब भारतीय प्रशंसक की नजरें भारतीय टीम पर बनी हुई है, तो चलिए आपको बताते है अब तक कैसा रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन।

ICC Champions Trophy: ऐसा रहा टीम इंडिया का हाल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पहली बार 1998 में खेला गया था जिसमे भारतीय टीम हार गई थी। वहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में भारत, न्यूजीलैंड से हार गई थी। इसके बाद 2002 में इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची, लेकिन बारिश के वजह से फाइनल नहीं खेला जा सका, जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। वहीं 2004 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं जा पायी।

2013 में खिताब किया अपने नाम

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2006 की मेजबानी भारत ने की, लेकिन इसमें भी टीम इंडिया को सफलता नहीं मिली। वहीं 2009 में इंडिया का ऐसा ही हाल रहा, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब भारत ने अपने नाम किया। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मेजबानी की थी। उस समय टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी थे। 2017 में विराट कोहली के कप्तानी में टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान थी, लेकिन फाइनल में टीम हार गई। फिलहाल टीम इंडिया दो बार चैंपियंस ट्रॉफी की विनर है।

यह भी पढ़े: Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर आखिरी अमृत स्नान, प्रशासन ने की खास व्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article