Saturday, February 14, 2026

कैसे Sunita Williams पृथ्वी से 360 किलोमीटर दूर जाकर अंतरिक्ष में फंसी

Sunita Williams: भारत की बेटी और नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स लंबे समय से एक मिशन पर अंतरिक्ष में गई हुई है। इस दौरान उन्हें कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके वजह से वो अपने एक साथी के साथ अंतरिक्ष में फंस गई है, लेकिन आपको ये पता है कि सुनीता धरती से कितनी दूरी पर है और उनके साथ कौन- कौन है तो चलिए आपको बताते है।

Sunita Williams के साथ बुश विलमोर भी फंसे

बता दें कि 5 जून को नासा की तरफ से एक स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा गया था। उनके साथ बुश विलमोर जोकि नेवी के अमेरिकी नेवी के रिटायर्ड कैप्टन है। इन्होंने 1990 के दशक में पहली अमेरिकी खाड़ी युद्ध के दौरान 21 लड़ाकू मिशनों के साथ ही एयरक्राफ्ट करियर के डेक से लड़ाकू जेट उड़ाते हुए चार ऑपरेशनल डिपॉल्यमेंट पूरा किया था। बुश ने नौसेना के टेस्ट पायलट और फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के साथ ही और ये 2000 में नासा के अंतरिक्ष यात्री दल के रूप में भी काम कर चुके है।

अब तक 178 दिन बीता चुके हैं

विलमोर ने नासा के साथ पहली बार उड़ान 2009 में भरी थी। यहां पर उन्होंने पायलट के रुप में काम किया था। वहीं साल 2014 में 2 अंतरिक्ष यात्रियों के साथ रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान पर सवार होकर परिक्रमा प्रयोगशाला से वापस लौटे। जून की एक रिपोर्ट के अनुसार बुश अंतरिक्ष में अब तक 178 दिन बीता चुके हैं और चार स्पेसवॉक कर चुके है। उनके पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और एविएशन सिस्टम की डिग्री भी हैं।

Sunita Williams धरती से 360 किलोमीटर की दूरी पर

वहीं अगर सुनीता विलियम्स की बात की जाए तो वो पृथ्वी से 360 किलोमीटर दूर गई है। वो 45 दिनों के अंतरिक्ष अभियान पर गई थी, लेकिन अभी तक धरती पर वापस नहीं लौटी है। रिपोर्टसे के मुताबिक वो स्पेस में बिना पानी के पौधे उगाने पर काम कर रही है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि उनके वापस आने में
काफी देरी हो चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article