Saturday, February 1, 2025

Food Alert: एक्सपायरी चीज़े खाना स्वस्थ्य के लिए कितना खतरनाक

Food Alert: कई बार हम लोग खाने की चीज़े एक्सपायरी होने के बाद भी उनके सेवन कर लेते है यह सोच कर की कुछ नहीं होता या इतना मेहेंगा सामान फेक थोड़ी देंगे। मगर क्या आप जानते है की ऐसा करना हेल्थ के लिए कितना खतरनाक है ? आइये जानते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हमारे घरों में अक्सर ऐसा होता है कि हम कुछ खाने-पिने की चीज़ लाते है और उसके ख़तम होने से पहले ही उसकी एक्सपायरी डेट निकल जाती है। हम इसपर ध्यान नहीं देते और उन्हें खा लेते हैं। लेकिन एक्सपायर हो चुकी चीजों का सेवन आपकी हेल्थ के लिए कितना खतरनाक है यह बात आप जानते भी नहीं।

एक्सपायरी हो चुकी चीजों का सेवन कितना खतरनाक?

खाने-पीने की वस्तुओं की एक निश्चित समय सीमा होती है जिसे एक्सपायरी डेट कहा जाता है। इस तारिक के निकल जाने के बाद उसकी क्वालिटी ख़राब होने लग जाती है और उसमे बैक्टीरिया, फंगस जैसी अन्य हानिकारक चीज़े पनपने लगती हैं। ऐसे में अगर आप एक्सपायर हो चुकी चीजों को खाते हैं, तो आपको कई तरह के रोगों का सामना करना पड़ सकता है।

क्या-क्या नुक्सान हो सकते है।

एक्सपायरी चीज़े खाने से आपकी हेल्थ पर कई दुष्प्रभाव पड़ सकते है और कई बीमारियां भी हो सकती है जैसे की :

पेट की समस्याएं: पुराना और एक्सपायर हो चुका खाना खाने से पेट में इनडाईजेशन, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

1.फूड पॉइजनिंग: एक्सपायर हो चुके खाने में हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसके लक्षणों में उल्टी, दस्त, पेट में दर्द और बुखार शामिल हैं।

2.एलर्जी: एक्सपायर हो चुके फूड्स से शरीर में एलर्जी होने का खतरा बड़ सकता है। इसमें खुजली, रैशेज़ या सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएँ शामिल है।

3.किसी भी बीमारी से बचने के लिए इम्युनिटी का अच्छा होना आवश्यक है। ऐसे में एक्सपायरी चीज़े खाना हमारी इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर कर सकता है।

इससे बचने के लिए क्या करे

जब भी आप कोई भी पैक्ड खाने-पीने की चीज खरीदें,हमेशा उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें और समय के अंदर ही उनका इस्तेमाल करें।

आपने अक्सर पैकेट पर पड़ा होगा की इस चीज़ को फ्रिज में ना रखे या डायरेक्ट धुप में ना रखे। इस बात पर अमल करे और चीज़ो को सही तापमान पर रखे।

हर चीज़ को अच्छे से पैक करके रखे, ताकि उसमे किसी तरह की धूल,मिटटी या कीटाणु न आ पाए।

 

 

 

 

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article