Monday, March 23, 2026

Home Useful Tips: गर्मियों में पानी की टंकी का पानी ठंडा रखने के लिए ये तरीके आएंगे काम, आप भी जान लीजिये

Home Useful Tips: गर्मी के मौसम में छत पर रखी पानी की टंकियों का पानी इतना गर्म हो जाता है कि उसका इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता है।

खासकर उत्तर भारत में, जहां तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है, वहां पानी का अत्यधिक गर्म हो जाना आम समस्या है। लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

पानी को गर्म होने से रोकें इंसुलेटेड वॉटर टैंक कवर से

Home Useful Tips: गर्मियों में धूप सीधे पानी की टंकी पर पड़ती है, जिससे उसमें रखा पानी गर्म हो जाता है। इस समस्या से बचने के लिए आप इंसुलेटेड वॉटर टैंक कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में मिलने वाले ये कवर गर्मी से टंकी की रक्षा करते हैं और पानी को ठंडा बनाए रखते हैं।

अगर आप बाजार से नहीं खरीदना चाहते, तो थर्माकोल शीट, पुराने गद्दे या रेक्सीन से भी टंकी के लिए कवर बना सकते हैं।

छत पर लगाएं शेड, सीधी धूप से मिलेगी राहत

Home Useful Tips: अधिकतर टंकियां प्लास्टिक की होती हैं जो जल्दी गर्म हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप टंकी के ऊपर शेड लगवा दें तो टंकी पर सीधी धूप नहीं पड़ेगी और पानी गरम होने से बच जाएगा। आप चाहें तो मेटल या टिन की छत, ट्रॉली शेड, या घर में उपलब्ध किसी बड़े कपड़े का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

सफेद रंग का पेंट करें टंकी पर

Home Useful Tips: अगर टंकी काली या गहरे रंग की है तो वह ज्यादा गर्मी सोखती है। ऐसे में टंकी को सफेद या हल्के रंग से पेंट कर दें। सफेद रंग सूरज की किरणों को परावर्तित करता है, जिससे पानी ठंडा बना रहता है।

टंकी को छत की बजाय किसी ठंडी जगह रखें, यदि संभव हो तो

Home Useful Tips: अगर आपके घर में स्पेस है तो टंकी को छत की बजाय किसी शेड या छाया वाली जगह पर रखें। यह विकल्प हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होता, लेकिन जिनके पास जगह है, वे इसका लाभ उठा सकते हैं।

पानी के उपयोग का समय तय करें

Home Useful Tips: यदि पानी बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है, तो कोशिश करें कि नहाने या बर्तन धोने जैसे कार्यों को सुबह जल्दी या शाम को करें, जब टंकी का पानी अपेक्षाकृत ठंडा होता है।

गर्मी में पानी की टंकी का गर्म हो जाना आम समस्या है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और समझदारी से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। ऊपर दिए गए सुझावों को अपनाकर आप न केवल अपनी परेशानी कम कर सकते हैं, बल्कि पानी का सही तरीके से उपयोग भी सुनिश्चित कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article