Saturday, February 28, 2026

Haryana: YouTuber ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए की जासूसी, दो बार पाक दौरा, भेजी खुफिया जानकारी

Haryana: हरियाणा के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई गहन पूछताछ के बाद ये खुलासा हुआ कि वह पाकिस्तान को भारत से जुड़ी गोपनीय जानकारियाँ भेज रही थीं।

‘ट्रैवल विद जो’ यूट्यूब चैनल की संचालिका है ज्योति

Haryana: ज्योति मल्होत्रा ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती है, जिसके ज़रिए वह भारत और अन्य देशों की यात्रा से जुड़ी सामग्री साझा करती थी। इसी चैनल की आड़ में वह पाकिस्तान से संपर्क में आई और दो बार पाकिस्तान की यात्रा भी कर चुकी है।

दिल्ली स्थित पाक हाई कमीशन में हुई थी पहली मुलाकात

Haryana: पुलिस पूछताछ में ज्योति ने स्वीकार किया कि 2023 में पाकिस्तान जाने के लिए जब वह दिल्ली स्थित पाक हाई कमीशन गई थी, तब उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश नामक अधिकारी से हुई। यहीं से उसके पाकिस्तान से रिश्तों की शुरुआत हुई।

पाकिस्तान में खुफिया अधिकारियों से करवाई गई मुलाकात

Haryana: दानिश के कहने पर ज्योति ने पाकिस्तान की दो यात्राएं कीं, जहाँ उसकी मुलाकात अली अहवान नामक शख्स से करवाई गई जिसने उसकी मुलाकात पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों – शाकिर और राणा शहबाज – से भी करवाई। उसने शाकिर का मोबाइल नंबर भी लिया और उसे “जट रधांवा” के नाम से सेव कर लिया ताकि कोई शक न करे।

Haryana: भारत लौटने के बाद भी ज्योति मल्होत्रा इन एजेंट्स से व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क में रही। इसी दौरान उसने कई बार भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी इन लोगों को साझा की।

देश की सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने का आरोप

Haryana: ज्योति पर भारतीय खुफिया जानकारी साझा करने, पाकिस्तान के घोषित दुश्मन एजेंट्स से लगातार संपर्क रखने और देश की अखंडता व संप्रभुता को खतरे में डालने का आरोप है। दानिश को भारत पहले ही persona non grata घोषित कर चुका है, बावजूद इसके ज्योति लगातार उससे मिलती रही।

अब तक पंजाब-हरियाणा से छह पाक जासूस गिरफ्तार

Haryana: ज्योति की गिरफ्तारी के साथ ही भारत में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एजेंट्स की संख्या बढ़ती जा रही है। पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से अब तक कुल 6 पाकिस्तानी एजेंट्स पकड़े जा चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले को गंभीर मानते हुए जांच तेज़ कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article