Saturday, March 14, 2026

Ghaziabad: पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग और छोटी बहन पर अश्लील कमेंट, तंग आकर लड़की ने किया सुसाइड

Ghaziabad: गाजियाबाद में 21 साल की लड़की ने अपने ही दोस्त से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। उसने मरने से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उसने अपने दोस्त को उसकी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस के हाथ ये वीडियो लगा और इस घटना का खुलासा हुआ।

उत्तर प्रदेश स्थित Ghaziabad में सुसाइड का मामला सामने आया है। वहां एक लड़की ने अपनी दोस्त की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपनी जीवन लीला को फांसी के फंदे पर झूलकर समाप्त कर लिया है। युवती ने सुसाइड से पहले अपनी मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपने दोस्त नितेश निषाद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के पास दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक – आरोपी नितेश न केवल लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था बल्कि उसकी छोटी बहन को लेकर भी अश्लील कमैंट्स कर रहा था।

लड़की के मोबाइल ने खोला राज

लड़की ने सुसाइड तो 17 अगस्त के दिन पहले ही कर लिया था। लेकिन उसकी मौत का राज आज यानि 21 अगस्त को उस ही के मोबाइल ने खोला है। दरअसल, लड़की ने फांसी लगाने से कुछ घंटे पहले अपने फ़ोन में वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उसने अपनी जान देने का कारण भी बताया और अपने दोस्त नितेश को भी जिम्मेदात ठहराया। लड़की के मोबाइल में लॉक था, इसलिए इस राज को खुलने में तीन दिन का समय लग गया।

लड़की के पिता ने बताया कि नितेश उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को आरोपी नितेश निषाद कई महीनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पहले तो आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और फिर बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब लड़की ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी छोटी बहन को लेकर अश्लीलता भरे कमेंट करना शरू कर दिया, जिस से तंग आकर लड़की ने सुसाइड जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article