Saturday, February 21, 2026

रंगारेड्डी में हैवानियत: मज़हबियों ने की चाकू की नोंक पर नाबालिग से दरिंदगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रंगारेड्डी में हैवानियत: हैदराबाद के पास स्थित रंगारेड्डी जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।

सेरिलिंगमपल्ली इलाके में 16 वर्षीय छात्रा के अपहरण और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है और दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

स्कूल के लिए निकली, लेकिन घर नहीं लौटी

सेरिलिंगमपल्ली के डीसीपी सीएच श्रीनिवास के अनुसार, 16 फरवरी 2026 की सुबह छात्रा रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।

शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो 17 फरवरी को उसकी मां ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

खाली फ्लैट में बनाया बंधक

रंगारेड्डी में हैवानियत: जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा को चेंगिचेरला क्षेत्र के एक डबल बेडरूम फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया है। 18 फरवरी 2026 को पुलिस ने छापा मारकर पीड़िता को बरामद किया।

आरोप है कि 24 वर्षीय इमरान और उसके दो नाबालिग साथियों ने छात्रा का अपहरण कर उसे एक खाली अपार्टमेंट में ले जाकर चाकू की नोंक पर शराब पिलाई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को तीन दिनों तक आरोपितों ने अपने कब्जे में रखा।

मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

मेडिकल जांच में गंभीर चोटों की पुष्टि

मेडिकल जांच में पीड़िता के निजी अंगों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे वारदात की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिलहाल पीड़िता को चिकित्सकीय देखरेख और परामर्श प्रदान किया जा रहा है।

मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास

रंगारेड्डी में हैवानियत: पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी इमरान आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से चोरी, लूट और मारपीट सहित आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीसीपी सीएच श्रीनिवास ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

समाज के लिए गंभीर चेतावनी

यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज में बढ़ते अपराध और किशोरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता भी पैदा करती है।

अभिभावकों और प्रशासन दोनों के लिए यह समय सजग रहने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें: Tamilmv 2026: धुरंधर से लेकर ओ रोमियो तक मिलेगी यहां, ऐसे करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article