Monday, March 23, 2026

Farooq Abdullah: वक्फ बिल के बहाने फारूक अब्दुल्ला की चेतावनी, कहा- ‘मुसलमान फिर से उठेंगे और…’, जानें और क्या कहा?

Farooq Abdullah: नेशनल कान्फ्रेंस (NC) के मुखिया और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए बड़ी चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि अल्लाह वक्फ को बचाएगा। आज मुसलमानों की हालत खराब है तो उसके लिए मुसलमान ही जिम्मेदार हैं। हम नाम के मुसलमान हैं अमल के नहीं। हमें एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। मुसलमान फिर से उठेंगे और हमारे हालात ठीक होंगे। उन्होंने यह बातें हजरतबल दरगाह पर कही।

Farooq Abdullah: कहा, अल्लाह वक्फ को बचाएगा

फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार (28 जनवरी, 2025) को वक्फ संशोधन बिल के बहाने भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि वक्फ को जो भी वह करना चाहते हैं, करें। अल्लाह वक्फ को बचाएगा। आज यहां हजरतबल दरगाह में हाजिरी देने आए डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि अगर आज मुसलमानों की हालत खराब है तो उसके लिए मुसलमान ही जिम्मेदार हैं, क्योंकि हम नाम के मुसलमान हैं, अमल के नहीं।

‘इंशाअल्लाह मुसलमान फिर से उठेंगे और…’

नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष अब्दुल्ला ने कहा कि आज हम मुसलमान अल्लाह से दूर हैं। जिस दिन हमें अल्लाह पर पूरी तरह भरोसा हो जाएगा, सब ठीक हो जाएगा। हम मुसलमान नाम के हैं, अमल के मुसलमान नहीं हैं। जिस दिन हम हमारे अमल ठीक हो जाएंगे और अल्लाह पर पूरा भरोसा होगा, वही है, वही था और वही रहेगा… बाकि सारा मिट जाएगा तो इंशाअल्लाह मुसलमान फिर से उठेंगे और हमारे हालात ठीक हो जाएंगे।

‘हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे’

वक्फ संशोधन बिल से जुड़े सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अल्लाह सब ठीक करेगा। अल्लाह वक्फ को बचाएगा। वक्फ को जो भी करना चाहते हैं, वह करें। अल्लाह के नाम को कोई नहीं मिटा सकता। उन्हें जो भी मिटाना है, मिटाएं। अल्लाह ही सबकुछ है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में अवैध नशीले पदार्थों के बढ़ते कारोबार और खपत को एक बड़ी चुनौती व खतरा बताते हुए कहा इसके खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

यह भी पढ़े : UCC In Uttarkhand: अगर उत्तराखंड में सरकार बदलेगी तो क्या वापस लिया जा सकता है UCC, जानें क्या कहता है कानून

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article