Saturday, February 14, 2026

क्या आप को पता है कि दिवाली पर छिपकली,छछूंदर और उल्लू दिखना शुभ क्यों माना जाता है।

दिवाली की रात लोग माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा अर्चना करते है। मगर क्या आपको पता है माँ लक्ष्मी कुछ ऐसे संकेत देती है, जिनको देकर आप पता कर सकते है की माँ आपसे प्रस्सन है।चलिए जानते है।

इस साल यानि 2024 में दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। हालाँकि पहले इस बात को लेकर काफी कन्फूजन था की दीपावली 31 को मनाये या 1 को, क्योकि इस वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि एक दिन के बजाय दो दिन पड़ रही है। ऐसे में इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी क्योकि लक्ष्मी पूजा हमेशा प्रदोष काल से लेकर मध्य रात्रि के बीच में पड़ने वाली कार्तिक अमावस्या के दौरान मनाया जाता है।

दिवाली के दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग भगवान की पूजा करके के उनसे घर में सुख-समृद्धि प्रदान करने की कामना करते है। मगर ऐसे में अगर आपको दिवाली की रात कुछ संकेत मिलते है तो समाज जाइये की भगवान की कृपा आप पर हो चुकी है।

दिवाली पर छिपकली दिखना

दिवाली के दिन अगर आपको घर में छिपकली दिखती है तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। छिपकली का दिखना इस बात का संकेत देता है कि आपको आने वाले समय में आपके घर में पैसों की कमी नहीं होगी।

छछूंदर दिखना

वही अगर दिवाली पर किसी को छछूंदर दिख जाये तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योकि माँ लक्ष्मी कि तरह ही उनके भाई कुबेर को भी धन का देवता कहा जाता है। छछूंदर को हिन्दू धर्म में कुबेर देव का ही प्रतीक माना गया है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि, यदि दिवाली की रात्रि आपको छछूंदर दिखाई देता है तो आप पर भगवान कुबेर की कृपा होने वाली है।

दीपावली पर उल्लू दिखना

इसके साथ ही अगर दीपावली पर आपको उल्लू नज़र आ जाये तो इसका अर्थ होता है कि लक्ष्मी जी स्वयं आपको आशीर्वाद दे रही है। ऐसा माना जाता है की उल्लू माँ लक्ष्मी का वाहन होता है। इसलिए उल्लू का दिखना बहुत शुभ माना जाता है।

तो अगर इस दिवाली आपको भी अपने घर में इन तीनो में से कुछ नज़र आता है, तो समज जाइएगा कि आपके घर में माँ लक्ष्मी और कुबेर देव का आशीर्वाद बरसने वाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article