Sunday, January 11, 2026

Pregnancy में भूलकर भी इन फलों का न करें सेवन

Pregnancy: प्रेग्नेंट होना किसी भी महिला के जीवन के सुखद अनुभवों में से एक होता है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान मां और गर्भ में पल रहे बच्चे की विशेष देखभाल की जरूरत होती है। हर महिला अपने लिए सुरक्षित और स्वस्थ गर्भावस्था की कामना करती है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या होती है, गर्भवती महिलाओं की डाइट में कौन-से फ्रूटस शामिल करना चाहिए और किन फलों को खाने से परहेज करना चाहिए। तो आइए जानते हैं…

Pregnancy: पपीता

Untitled design 41


पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यह सेहत के लिहाज से काफी हेल्दी फल है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान इस फल को खाने से बचना चाहिए। पपीते में मौजूद लेटेक्स की वजह से गर्भाशय में संकुचन, रक्तस्राव और यहां तक ​​कि गर्भपात भी हो सकता है। इसिलिए प्रेग्नेंसी में पके और कच्चे पपीते खाने से परहेज करना चाहिए।

Pregnancy: अनानास

Untitled design 42

अनानास बहुत स्वादिष्ट और रसीला फल है। जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान इसे खाने से परेशान हो सकते हैं। इसमें मौजूद ब्रेमलीन एंजाइम के कारण समय से पहले प्रसव हो सकता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान अनानास का सेवन नहीं करना चाहिए।

अंगूर

Untitled design 43

आमतौर पर गर्भवती महिलाओं की डाइट में अंगूर शामिल नहीं करना चाहिए। इसमें रेस्वेराट्रोल नामक एक यौगिक होता है, जो गर्भवती महिलाओं की सेहत के लिए हानिकारक है। इससे मां और बच्चे दोनों की सेहत पर असर पड़ता है।

पैकेट बंद फ्रूट्स

Untitled design 44

गर्भवती महिलाओं को कभी पैकेट बंद फ्रूट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। यह बच्चे और मां के लिए जहरीला हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के आहार में हमेशा ताजे फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

सीताफल

Untitled design 45

गर्भवती महिलाओं को सीताफल नहीं खाना चाहिए। ये मां के साथ ही बच्चों के लिए भी हानिकारक होता है। इसके साथ ही मिसकैरेज का भी खतरा बना रहता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article