Tuesday, March 24, 2026

देवली-उनियारा थप्पड़ काण्ड: अब नरेश मीणा का अगला दांव क्या होगा? कांड में हुई नए विधायक की एंट्री

देवली-उनियारा थप्पड़ काण्ड: देवली-उनियारा में मतदान वाले दिन निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद से वहाँ हुआ तनाव थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब नरेश मीणा की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन असली चुनौती तो अब है। कोर्ट में पेशी वाले दिन हंगामा होने के आसार हैं इसलिए वहां चार हजार से ज्यादा पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है।

देवली-उनियारा में नरेश मीणा थप्पड़ काण्ड अभी पूरी तरह से थमा नहीं है। हालांकि उन्हें पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उनके गिरफ्तारी के बाद ही उनके समर्थकों ने इलाके में हिंसा फैलाते हुए पथराव और आगजनी कर दी। पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया हैं, लेकिन तनाव अब भी बना हुआ है।

एसडीएम के समर्थन मेरी उतरा आरएएस

एसडीएम के साथ हुई इस घटना के बाद आरएएस ने अधिकारियों की सुरक्षा के लिए नया कानून बनाने की मांग करते हुए सचिवालय में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मिलने के बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है, लेकिन उनका पेन-नेट-डाउन आंदोलन अब भी जारी है। वहीं, दौसा के पूर्व सांसद किरोड़ी लाल मीणा सामरवता गांव पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूरी घटना की जानकारी ली। दूसरी ओर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सवाल उठाया कि नरेश मीणा आखिर चुनाव में खड़े कैसे हुए।

नरेश मीणा और उनके समर्थक अब क्या करेंगे?

नरेश मीणा की अब कोर्ट में पेशी होनी है। हंगामे की आशंका को देखते हुए चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ऐसे में अब देखना होगा कि अब नरेश मीणा अब अगला दांव कौनसा खेलेंगे क्यूंकि जाहिर सी बात है अगर पुलिस उनको जेल में डालती है तो वो और उनके समर्थक चुप तो बैठेंगे नहीं।

थप्पड़कांड में नए विधायक की एंट्री

इस मामले में अब एक नए विधायक एंट्री हो गयी है। इस मामले में पीपल्दा से विधायक चेतन पटेल ने सरकार को निशाना बनाते हुए पत्र लिखा है। उन्होनें सरकार और प्रशासन व्यवस्था की आलोचना करते हुए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। उन्होनें इस ठपपांडकाण्ड को सरकार की विफलता करार किया है। चेतन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि ऐसी घटना होना राजस्थान के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका आरोप है कि सरकार इस मामले पर चुप्पीसाढ़े बैठी है। वो जनभावनाओं का ध्यान नहीं रख रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article