Thursday, February 26, 2026

मजहबी ने अजय की आरी से काटकर की हत्या, पहचान छुपाने के लिए कुचला चेहरा

मजहबी ने अजय की आरी से काटकर की हत्या: दिल्ली के अमन विहार इलाके से मानवता को झकझोर देने वाली एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है।

50 वर्षीय अजय कुमार की बेरहमी से हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

अजय पिछले छह दिनों से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उसका शव नजफगढ़ इलाके के एक नाले से बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

परिवार के अनुसार अजय कुमार ने मजहबी परिचित लोगों को चार लाख रुपये उधार दिए थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इसी लेन-देन के विवाद ने उनकी जान ले ली।

इस मामले में महबूब अली और सोनू नाम के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है, जो अजय के जानकार बताए जा रहे हैं।

नजफगढ़ के नाले से बरामद हुआ शव

जांच में सामने आया कि आरोपितों ने अजय को पैसे लौटाने के बहाने अपने होटल पर बुलाया। वहां पहले से ही साजिश रची जा चुकी थी।

जैसे ही अजय पहुंचा, उस पर अचानक हमला कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या में जानवरों का मांस काटने वाले धारदार छुरे और आरी जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

हमले की क्रूरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अजय के सिर और चेहरे पर गहरे वार किए गए।

परिजनों का आरोप है कि पहचान छिपाने के इरादे से चेहरे को बुरी तरह कुचला गया, ताकि शव की शिनाख्त न हो सके।

हत्या के बाद आरोपितों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। शव को बोरी में भरकर नजफगढ़ के नाले में फेंक दिया गया।

बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव बरामद किया गया।

जांच से हुआ खुलासा

दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मोबाइल फोन की लोकेशन व कॉल डिटेल्स की मदद से आरोपितों तक पहुंचा गया।

टेक्निकल सर्विलांस के जरिए दोनों भाइयों की गतिविधियों पर नजर रखी गई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपित कर्ज चुकाने में असमर्थ थे और लगातार दबाव में थे। इसी तनाव में उन्होंने अजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

फिलहाल दोनों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद अजय कुमार के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

परिजन इस जघन्य अपराध के लिए आरोपितों कि फांसी की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article