Thursday, March 12, 2026

Delhi: CM केजरीवाल की इजाजत से काटे गए दिल्ली में 1100 पेड़, BJP ने सार्वजनिक किए दस्तावेज

Tree cutting case in Delhi: दिल्ली में इन दिनों रिज एरिया में 1100 पेड़ों को काटने का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। इस बीच दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पीसी कर छतरपुर के पेड़ गिराने के मामले से संबंधित फाइल के दस्तावेज प्रस्तुत किए। सचदेवा ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा 24 जनवरी 2024 को हस्ताक्षरित फाइल दस्तावेज स्पष्ट रूप से दिखाता है कि मुख्यमंत्री ने न केवल पेड़ गिराने को मंजूरी दी, बल्कि यह भी कहा कि इस मामले में उप राज्यपाल मुख्यमंत्री और कैबिनेट की सलाह का पालन करने के लिए बाध्य हैं।

झूठों की पार्टी के रूप में बेनकाब हुई AAP

दिल्ली बीजेपी मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन किया और कहा कि आज आप के मंत्री पहले दर्जे के झूठे के रूप में बेनकाब हो गए हैं। विक्रम मित्तल मीडिया संबंध प्रमुख भी उपस्थित थे। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो सप्ताह से दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और आप के अन्य नेता लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया में यह उठा रहे थे कि उपराज्यपाल के दबाव में डीडीए ने पेड़ गिराने की अनुमति दी।

केजरीवाल ने की थी पेड़ गिराने की सिफारिश

दिल्ली बीजेपी की ओर से सार्वजनिक किए गए दस्तावेज से स्पष्ट दिखाता है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय हमेशा पेड़ गिराने के मामले के बारे में जानते थे और उन्होंने ही पेड़ गिराने की सिफारिश की थी। गोपाल राय ने 23 जनवरी को फाइल पर हस्ताक्षर किए जबकि सीएम केजरीवाल ने 24 जनवरी को हस्ताक्षर किए। सचदेवा ने कहा कि मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और सभी अन्य मंत्री जिन्होंने उप राज्यपाल पर आरोप लगाए हैं, अब उनके पास मंत्री बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा है और उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article