Wednesday, March 18, 2026

CP Radhakrishnan: NDA ने की अपने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा, सी.पी. राधाकृष्णन होंगे उम्मीदवार

CP Radhakrishnan: भाजपा ने रविवार को महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार के रूप में नामित किया।

नामांकन की घोषणा करते हुए, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में व्यापक विचार-विमर्श के बाद राधाकृष्णन के नाम पर फैसला लिया गया है।

साफ़ छवि और जमीनी तौर पर जुड़ाव नामांकन की बड़ी वजह

CP Radhakrishnan: राधाकृष्णन को NDA उम्मीदवार घोषित करने की वजह है इनकी साफ़ छवि और लोगों से ज़मीनी तौर पर एक ख़ास जुड़ाव।

उन्होंने उम्मीद जताई हैं कि विपक्ष भी NDA उमीदवार का समर्थन करेगा।

नड्डा ने बताया कि राधाकृष्णन ने अपने 40 साल के करिअर में कभी कोई सियासी मुद्दे पर सार्वजानिक बयान नहीं दिया है।

बता दें कि जगदीप धनकड़ ने 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक का था।

CP Radhakrishnan: नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। अगर एक से ज़्यादा उम्मीदवार होते हैंं तो, नौ सितम्बर को वोटिंग होगी और उस ही दिन परिणाम आएगा।

बता दें कि इस चुनाव में लोकसभा और राजयसभा सदस्य वोट डालते है।

40 साल का राजनीतिक सफर तय कर चुके राधकृष्णन, 16 साल की उम्र से संघ से जुड़ाव

CP Radhakrishnan: तमिलनाडु से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचने वाले सी.पी. राधाकृष्णन के सियासी सफर 40 साल से भी लम्बा रहा है।

यह 16 साल की ही उम्र में संघ से जुड़ गए थे। 1974 मे जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने।

1996 मे भाजपा तमिलनाडु के सचिव बने और 1998 में पहली बार कोयंबटूर सीट से सांसद रहे।

1999 में एक बार फिर संदसदीय का चुनाव जीता। 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल बने।

इसके बाद झारखंड और तेलंगाना के भी राज्यपाल रह चुके हैं।

वहीँ 2004 से लेकर 2007 तक BJP तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

नदिया जोड़ने और समान नागरिक संहिता के लिए 93 दिन मे 19 हज़ार किमी की लम्बी यात्रा निकाली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article