Tuesday, March 17, 2026

Coffee Adulteration: कहीं आपकी कॉफी भी तो नहीं है ज़हर से भरी? जानिए मिलावटी कॉफी की पहचान और उसके नुकसान

Coffee Adulteration: आज कॉफी करोड़ों लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी है। सुबह की शुरुआत हो या देर रात काम का प्रेशर, कॉफी हर बार एक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करती है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो कॉफी आप इतनी खुशी से पी रहे हैं, उसमें मिलावट भी हो सकती है?

Coffee Adulteration: मुनाफ़े की भूख में, मिलावट कर रहे दुकानदार

Coffee Adulteration: आजकल कई दुकानदार सस्ती और नुकसानदायक चीजें कॉफी में मिलाकर बेच रहे हैं, ताकि लागत घटे और मुनाफा बढ़े।

ऐसी कॉफी देखने और सूंघने में असली जैसी ही लगती है, लेकिन इसमें ऐसे पाउडर और केमिकल्स मिलाए जाते हैं जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

ऐसे करें मिलावटी कॉफ़ी की पहचान

Coffee Adulteration: अगर आप सोच रहे हैं कि असली और नकली कॉफी में फर्क कैसे पता करें, तो इसका एक बहुत ही आसान घरेलू तरीका है।

एक कांच का गिलास लें, उसमें पानी भरें और एक चम्मच कॉफी डालें। ध्यान रहे, कॉफी को हिलाना नहीं है।

अब इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगर कॉफी ऊपर तैरती रहती है, तो वह शुद्ध है।

लेकिन अगर वह नीचे बैठ जाए या रंग छोड़ने लगे, तो समझ जाइए कि उसमें मिलावट है।

मिलावट में मिलाई जा रही हैं ये चीज़ें

Coffee Adulteration: मिलावट के लिए आमतौर पर मिट्टी या ईंट का बारीक पाउडर, इमली या खजूर के बीज का चूर्ण, कॉर्नस्टार्च, पहले इस्तेमाल की गई कॉफी, जली हुई चीनी जैसे घटक मिलाए जाते हैं।

इनका कॉफी से कोई लेना-देना नहीं होता, बल्कि ये सिर्फ़ मात्रा और रंग बढ़ाने के लिए डाले जाते हैं।

मिलावटी कॉफी से सेहत पर होने वाले नुकसान

रोज़-रोज़ मिलावटी कॉफी पीने से शरीर पर गंभीर असर पड़ सकता है। इ

ससे सबसे पहले पेट की समस्याएं शुरू होती है जैसे, गैस, एसिडिटी, डायरिया जैसी दिक्कतें।

धीरे-धीरे यह लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है।

इतना ही नहीं, इससे शरीर में जरूरी मिनरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम और जिंक का अवशोषण रुक सकता है, जिससे खून की कमी (एनीमिया) और इम्यूनिटी कम होने लगती है।

हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जोड़ों में दर्द हो सकता है और फेफड़ों में जलन या सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।

ऐसे रखें खुद को मिलावट से सुरक्षित

Coffee Adulteration: मिलावट से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप हमेशा किसी भरोसेमंद और प्रमाणित ब्रांड की कॉफी ही खरीदें।

हर बार पैकेट की पैकिंग, एक्सपायरी डेट और FSSAI मार्क ज़रूर चेक करें।

अगर फिर भी शक हो तो ऊपर बताया गया घरेलू टेस्ट जरूर अपनाएं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article