Friday, September 20, 2024

Lucknow: सीएम योगी आदित्यनाथ का दावा या तो पाकिस्तान का विलय होगा या फिर वो खत्म हो जायेगा, क्या ये संभव है?

Must read

Lucknow: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा दावा किया है। आइये जानते हैं कि क्या योगी आदित्यनाथ ने जो बोला है वो संभव है और अगर है तो इसके लिए भारत में क्या नियम है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तर प्रदेश के के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने Lucknow पहुंचे। इस कार्यक्रम में उन्होनें पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि या तो पाकिस्तान का भारत में विलय हो जाएगा या फिर देश का पूरा अस्तित्व ही खत्म हो जायेगा।

कांग्रेस ने हमेशा इस देश का गाला घोंटा है – योगी आदित्यनाथ

Lucknow: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभाजन विभीषिका दिवस पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होनें कहा कि या तो पाकिस्तान का विलय होगा या उसका पूरा अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा। आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विभाजन की त्रासदी के लिए कभी माफी नहीं मांगेगी। उसको जब भी मौका मिला है, उसने देश का गला घोंटा है। बांग्लादेश में आजादी के बाद 1947 में 22 % हिन्दू थे जो आज केवल आज 7 % रह गए हैं। हमारी सबकी सहानभूति बंगलादेश के हिन्दुओं के साथ होनी चाहिए और अखंड भारत का सपना ही इस तरह की घटनाओं का समाधान होगा।

पाकिस्तान भारत में मिल जायेगा

देश के आजादी के समय करीब 562 रियासते हुआ करती थी। जिनमें से आजादी के साथ कुछ रिसायतों ने देश में मिलना का फैसला लिया, लेकिन हैदराबाद सहित कई रिसायतें ऐसी थी, जो आजाद रहकर अपना एक स्वतंत्र देश बनाना चाहती थी। लेकिन भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने निरर्थक प्रयासों से सभी रिसायतों को भारत में मिला ही लिया था जिसमें हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर जैसी रिसायतें प्रमुख थी।

देश के विलय के क्या है नियम

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के दौरान कहा है कि पाकिस्तान का विलय भारत में हो किया जायेगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो इस देश का पूरा अस्तित्व ही खत्म हो जायेगा। लेकिन बता दें कि ये बात अभी प्रैक्टिकल तौर पर संभव नहीं है। किसी देश पर कब्जा करना अलग बात होती है, लेकिन शांति के साथ विलय करने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय नियमों और देशों को अपने साथ लेकर चलना पड़ता है। आसान भाषा में समझें तो किसी देश के हिस्से को अलग देश बनाना जितना आसान है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है उस देश का विलय वापस अपने या दूसरे देश में करना।

जानें योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा

आदित्यनाथ ने कहा कि अगर 1947 में भारत के राजनीतिक नेतृत्व के पास मजबूत इच्छाशक्ति होती, तो दुनिया की कोई ताकत वो आप्रकृतिक बंटवारा कराना तो छोड़ो उसका सोच भी नहीं पाती। लेकिन कांग्रेस के सत्ता के लोभ ने भारत को को बर्बाद कर दिया। जब जब इनके पास सत्ता गई है, इतिहास गवाह है इन्होंने देश के मोल पर राजनीति की नींव रखी है। जब 1947 में पंडित नेहरू और कांग्रेस तिरंगा लहरा कर जश्न मना रही थी, उस समय अनगिनत लोग अपनी मातृभूमि छोड़ने के लिए मजबूर थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में भारत की जो ग्रोथ हुई है उससे आज पूरी दुनिया अचंभित है। इसलिए अब जब भी किसी देश पर कोई संकट आता है तो वो लोग भारत की तरफ देखते हैं।

 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article