Thursday, February 12, 2026

Civil Services Information: IPS अफसर कैसे बनते हैं ? कहां होती है ट्रेनिंग, कितनी मिलती है सैलरी जानें सब

Civil Services Information: आईपीएस बनने के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों रूप मजबूत होना जरुरी है। इसके लिए आपको कड़ी ट्रेनिंग से भी गुजरना होता है। आईपीएस की तैयार करने के लिए आपकी पास ग्रैजुएशन की डिग्री होना जरुरी है। तभी आप इस सिविल सर्विस की परीक्षा के लिए एलिजिबल माने जायेंगे।

हर साल बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) के लिए फॉर्म भरते हैं, लेकिन सिलेक्शन तो बिलकुल न के बराबर लोगों का होता है। परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स आईएएस, आईएफएस या फिर आईपीएस बनने सपना देखते हैं। ये पद कैंडिडेट्स को रैंकिंग के हिसाब से दिए जाते हैं। आपने हमेशा से आईपीएस की ट्रेनिंग के बारे में तो काफी सुना होगा लेकिन क्या आपको आईपीएस बनने का पूरा प्रोसेस पता है। अगर नहीं तो आज आप ये भी जान जायेंगे। आइये आईपीएस में बारे में आज संक्षेप में समझते हैं।

आईपीएस के लिए कौनसी परीक्षा देनी होती है और इसकी ट्रेनिंग कैसे होती है

यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। ये परीक्षा तीन चरणों में होता है वो है प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। आईपीएस बनने के लिउए आपको यूपीएससी की परीक्षा पास करनी होती है। यूपीएससी मेन्स सिलेबस में 1 निबंध, 2 भाषा पेपर, 4 जीएस पेपर और 2 वैकल्पिक पेपर शामिल होते हैं । इन पेपरों में आधुनिक भारतीय इतिहास, विश्व भूगोल, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, भारतीय आर्थिक विकास, आपदा प्रबंधन और नैतिकता, योग्यता और अखंडता जैसे सब्जेक्ट्स होते हैं।

फिर जब कोई कैंडिडेट यूपीएससी परीक्षा पास कर लेता है और आईपीएस के लिए चुना जाता है तो उसे सबसे पहले ट्रेनिंग के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी (LBSNAA) बुलाया जाता है। फाउंडेशन कोर्स पूरा होने के बाद कैंडिडेट को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद भेज दिया जाता है।

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद (SVPNPA) में आईपीएस को पूरी एक साल की ट्रेनिंग लेनी होती है। इस ट्रेनिंग में दो तरह की एक्टिविटी होती हैं, इनडोर और आउटडोर। इनडोर में भारतीय पुलिस और कानूनों, आंतरिक सुरक्षा व मानवाधिकार कानूनों आदि के बारे में बताया जाता है। वही आउटडोर एक्टिविटी में पीटी,जिम्नेजियम, योगासन, सोपर्ट्स, क्रॉस कंट्री रेस, एथलेटिक्स, अनआर्म्ड कॉम्बैट और तैराकी जैसी फिजिकल एक्टिविटीज शामिल होती हैं।

इतने मिनट की होती है फिजिकल ट्रेनिंग

ट्रेनी आईपीएस को सुबह 80 मिनट की फिजिकल ट्रेनिंग के बाद 40 मिनट की इंडोर क्लास लेनी होती है। उसके बाद फिर शाम को 40-50 मिनट गेम खेलना होता है। ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद आईपीएस को पहली जॉइनिंग डीएसपी के तौर पर मिलती है।

ट्रेनिंग के दौरान आईपीएस को मिलता है इतना वेतन

ट्रेनी आईपीएस का पे स्केल 15,600-39,100, पे ग्रेड 5400 की सैलरी मिलती है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद बेसिक सैलरी के साथ कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं दी जाती हैं जैसे गाड़ी, बगला और गार्ड।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article