Thursday, February 5, 2026

महाकुंभ में VIP Movement से बढ़ी अव्यवस्था, रिपोर्ट भारत ने प्रशासन को पहले ही किया गया था आगाह

महाकुंभ 2025 में VIP Movement के कारण श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हमारे वरिष्ठ पत्रकार मुदित अग्रवाल ने 22 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक विस्तृत लेख लिखकर सरकार और प्रशासन को इस समस्या के प्रति सचेत किया था। उनके अनुसार, VIP मूवमेंट के चलते आम तीर्थयात्रियों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिससे कुंभ की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।

VIP Movement से बार-बार बदली व्यवस्थाएं

हमारे सीनियर पत्रकार मुदित अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कुंभ क्षेत्र की सामान्य व्यवस्थाएं बेहद सुचारु हैं, लेकिन VIP मूवमेंट के कारण यातायात, दर्शन और स्नान की व्यवस्थाएं रोज बदल रही हैं। 18 जनवरी को बड़े नेताओं के आगमन पर प्रशासन ने नावों का रूट बदल दिया, जिससे संगम घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई और श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। 19 जनवरी को फिर VIP मूवमेंट के कारण कुंभ क्षेत्र की अधिकतर एंट्रियां बंद कर दी गईं, जिससे शास्त्री ब्रिज जैसे मुख्य मार्गों पर घंटों लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और तीर्थयात्रियों को किलोमीटरों पैदल चलना पड़ा।

आप भी देखिये हमारे पत्रकार का ये लेख

परमपूज्य गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को महाकुंभ के सन्दर्भ में निवेदन कुंभ में सारी व्यवस्था…

Posted by Mudit Agrawal on Wednesday, January 22, 2025

22 जनवरी को किया गया था आगाह

22 जनवरी को VIP मूवमेंट के चलते प्रशासन ने संगम स्नान के लिए नाव सेवा बंद कर दी, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को घाट पर ही स्नान करना पड़ा। मुदित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए आग्रह किया था कि VIP मूवमेंट के लिए कोई निश्चित दिन, समय और मार्ग तय किया जाए ताकि आम श्रद्धालु इससे प्रभावित न हों।

VIP Movement, Mahakumbh

मौनी अमावस्या पर हुई दुर्घटना ने बढ़ाई चिंता

अब मौनी अमावस्या के शाही स्नान के दौरान हुई दुखद दुर्घटना के बाद, VIP कल्चर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कुंभ में 1% भी अव्यवस्था नहीं है, लेकिन VIP मूवमेंट के कारण लाखों श्रद्धालु असुविधा झेलने को मजबूर हैं। (VIP Movement) प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार कर कोई स्थायी समाधान निकालना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़े : Mahakumbh Stampede: 71 साल पहले महाकुंभ में मची थी भगदड़, 800 लोगों की हुई थी मौत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article