Thursday, February 5, 2026

बजट 2026: जानें कौन सी चीज़ें हुईं सस्ती और कहां कटेगी आपकी जेब

बजट 2026 पेश हो चुका है। सरकार ने आम आदमी की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले किए हैं।

निर्मला सीतारमण ने रसोई से लेकर आपकी विदेशी यात्रा तक सब कुछ बदल दिया है! जहां सीएनजी और दवाओं पर तो मरहम लगाया है,

लेकिन सिगरेट, शराब और Luxury आइटम के शौकीनों को बड़ा झटका दिया है, तो चलिए आपको बताते है कौन सी चीज़ें हुईं सस्ती और कहां कटेगी आपकी जेब।

7 दुर्लभ बीमारियों के दवाएं हुई सस्ती

बजट 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में सीएनजी और बायोगैस को सस्ता करने की घोषणा की है।

इससे सीएनजी से चलने वाले वाहनों के मालिकों का ईंधन खर्च कम होगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे ऑटो, टैक्सी और बस चलाने वालों को भी इसका फायदा मिलेगा।

जो पर्यावरण के लिए भी अच्छा माना जा रहा है। इसी के साथ ही 7 दुर्लभ बीमारियों के दवाओं को भी सस्ता किया गया है।

ये हुई सस्ती

Personal use के लिए विदेशों से मंगाए जाने वाले सामान पर Import Duty 20% से घटाकर 10% कर दिया गया है।

माइक्रोवेव ओवन के कुछ पार्टस पर टैक्स में छूट दी गई है, जिससे माइक्रोवेव ओवन, जूते, शुगर की दवा, विदेश में पढ़ाई करना, सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें,

विदेशी Personal use का सामान, बैटरी, बायो फ्यूल मिला CNG, विदेशी यात्रा, हवाई जहाज के पार्ट्स, कैंसर की दवाई, चमड़े (लेदर) का निर्यात और बीड़ी सस्ती हुई है।

ये हुई महंगी

इसी के साथ ही रक्षा मंत्रालय के लिए कुल 7.8 लाख करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। हालांकि बजट में कुछ चीज़ें महंगी भी हुई हैं,

जिसमें कोयला, स्क्रैप, शराब, खनिज और सिगरेट शामिल है। कुल मिलाकर बजट 2026 में आम आदमी को राहत और बोझ, दोनों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article