Sunday, April 5, 2026

“Jharkhand” में बीजेपी या कांग्रेस, किसके हाथ में जाएगी सत्ता की चाबी?

Jharkhand: झारखण्ड की 81 विधानसभा सीटों पर 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं, जिनके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। झारखण्ड में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। 81 में से 60 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस की कड़ी टक्कर है। बची 29 सीटें ही तय करेगी झारखण्ड में सत्ता की चाबी किसके हाथ में होगी।

झारखण्ड में कांटे की टक्कर

झारखंड के चुनावी मैदान में इस बार मुकाबला है कांटे का! झारखंड में कुल 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और बहुमत के लिए चाहिए 41 सीटें। लेकिन एनडीए और इंडिया गठबंधन के लिए ये आंकड़ा हासिल करना आसान नहीं होगा। जहां शहरों में एनडीए का बोलबाला नजर आ रहा है, जबकि गांवों में इंडिया गठबंधन की पकड़ मजबूत है। 81 में से 60 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी का सीधा मुकाबला है। अब सबसे दिलचस्प मोड़ 29 सीटों पर आने वाला है, जहां पुराने प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने हैं। इन सीटों की हार-जीत ही तय करेगी कि सत्ता की चाबी किसके हाथ में होगी।

झारखण्ड में क्या है चुनावी मुद्दे?

Jharkhand: चुनावी मुद्दों की बात करें तो एनडीए परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रामक है, वहीं इंडिया गठबंधन, हेमंत सोरेन के काम के डीएम पर आदिवासी, ईसाई, मुस्लिम और दलित मतदाताओं को साधने में जुटा है। इस बार मुकाबले में छापा युद्ध ने भी तड़का लगा दिया है, जहां चुनाव के साथ-साथ ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई की एंट्री ने माहौल को और गरमा दिया है।

झारखण्ड पुलिस भी चुनाव भी पूरी तरह से एक्टिव हो गयी है। पुलिस ने भी कई जगहों पर छापा मार नकदी बरामद की है। अब सभी एजेंसीज का एक साथ एक्टिव होगा कोई संयोग है या सोची समझी कोई रणनीति, इसका जवाब तो आने वाला समय ही देगा।

अब देखना ये होगा कि 13 और 20 नवंबर को होने वाले मतदान के बाद झारखंड की सत्ता का भविष्य किसके पक्ष में जायेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article