Thursday, February 12, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए-महागठबंधन की टक्कर, जन सुराज बना तीसरा फैक्टर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, सियासी सरगर्मियां तेज़ होती जा रही हैं। इस बार मुकाबला सिर्फ़ एनडीए और महागठबंधन के बीच सीमित नहीं है, बल्कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मैदान में उतरकर त्रिकोणीय जंग का संकेत दे रही है।

AScendia के सर्वे से साफ होता है कि बिहार की राजनीति में नए समीकरण बन रहे हैं।

पूर्णिया में मुस्लिम वोट अहम, जन सुराज का असर मामूली

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पूर्णिया जिले की 24 सीटों पर मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यहां मुस्लिम आबादी करीब 46% और अनुसूचित जाति की आबादी लगभग 14% है।

2020 में एनडीए को 12 सीटें और 36% वोट शेयर मिला था, वहीं महागठबंधन को 7 सीटें और 36% वोट मिले थे।

अन्य के खाते में 5 सीटें और 28% वोट आए थे। 2025 के सर्वे के मुताबिक, इस बार भी यहां समीकरण में बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है और जन सुराज का असर बेहद सीमित है।

भोजपुर में जन सुराज का जलवा, महागठबंधन की पकड़ ढीली

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: भोजपुर की 22 सीटों पर इस बार तस्वीर बिल्कुल बदली हुई है। यहां मुस्लिम आबादी लगभग 9% और अनुसूचित जाति की आबादी 22% है।

2020 में एनडीए सिर्फ़ 2 सीटें जीत सका था जबकि महागठबंधन ने 19 सीटों पर कब्ज़ा किया था।

अन्य को 1 सीट मिली थी। लेकिन 2025 में जन सुराज यहां सबसे मज़बूत खिलाड़ी बनकर उभर रहा है।

इससे महागठबंधन की पकड़ ढीली होती दिख रही है और एनडीए-जन सुराज की टक्कर और दिलचस्प हो गई है।

सारण में कांटे की टक्कर, सभी दलों ने झोंकी ताकत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सारण जिले की 24 सीटों पर मुस्लिम और अनुसूचित जाति दोनों की आबादी करीब 15% है। 2020 में एनडीए को 9 सीटें और महागठबंधन को 15 सीटें मिली थीं।

इस बार भी दोनों गठबंधनों के बीच बराबरी की टक्कर है। लेकिन जन सुराज ने सभी सीटों पर अपनी पकड़ बनाकर मुकाबले को और कठिन बना दिया है।

पटना में एनडीए-महागठबंधन आमने-सामने, तीसरा फैक्टर जन सुराज

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पटना क्षेत्र की 21 सीटों पर हमेशा से बड़ा राजनीतिक महत्व रहा है। यहां मुस्लिम आबादी 7% और अनुसूचित जाति की आबादी 22% है। 2020 में एनडीए को 11 सीटें और 39% वोट शेयर मिला था, जबकि महागठबंधन को 10 सीटें और 38% वोट मिले थे।

2025 में भी दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। लेकिन जन सुराज तीसरे फैक्टर के रूप में यहां भी अपनी जगह बना चुका है।

ओवरऑल तस्वीर, 2020 जैसी स्थिति लेकिन नया फैक्टर हावी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: AScendia सर्वे के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ओवरऑल तस्वीर 2020 जैसी ही दिख रही है।

एनडीए 47 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 19 सीटों पर मज़बूत स्थिति में है। हालांकि, जन सुराज का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

यह साफ है कि इस बार बिहार की राजनीति में त्रिकोणीय मुकाबला तय है और नतीजे अप्रत्याशित हो सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article