Thursday, March 5, 2026

कौन होगा बिहार का अगला CM ? नीतीश को किसने CM पद से हटाया !

कौन होगा बिहार का अगला CM: बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला कर लिया है।

इसके साथ ही यह चर्चा तेज हो गई है कि अब बिहार में अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से होगा।

जानकारी के मुताबिक पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को होना है और उसी दिन इसके नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में अब नए मुख्यमंत्री को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

नए मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम

कौन होगा बिहार का अगला CM: सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पांच नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

इनमें सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, दिलीप जायसवाल, विजय सिन्हा और संजिव चौरसिया शामिल बताए जा रहे हैं।

इन नेताओं को संगठन और सरकार दोनों में अनुभव रखने वाला माना जाता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पार्टी ऐसे नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है जो संगठन और सरकार दोनों को संतुलित तरीके से संभाल सके।

हालांकि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व ही करेगा।

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर

मुख्यमंत्री पद की चर्चा में सबसे आगे सम्राट चौधरी का नाम माना जा रहा है। उनका जन्म 16 नवंबर 1968 को बिहार के मुंगेर जिले के लखनपुर गांव में हुआ था।

उनके पिता शकुनी चौधरी भी बिहार की राजनीति के बड़े नेता रहे हैं, जो कई बार विधायक और सांसद रह चुके हैं।

सम्राट चौधरी ने 1990 के दशक में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। बाद में वे राबड़ी देवी की सरकार में कृषि मंत्री भी बने।

इसके अलावा वे कई बार विधायक चुने जा चुके हैं और विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

बिहार की राजनीति में उन्हें एक मजबूत और प्रभावशाली नेता के रूप में देखा जाता है।

नित्यानंद राय और दिलीप जायसवाल भी चर्चा में

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में दूसरा बड़ा नाम नित्यानंद राय का है। वे हाल के लोकसभा चुनाव में अपनी सीट बरकरार रखने में सफल रहे थे।

उन्होंने आलोक कुमार मेहता को 60 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।

इससे पहले वे कई बार विधायक भी रह चुके हैं और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

तीसरा नाम दिलीप जायसवाल का सामने आ रहा है। उनका जन्म 3 दिसंबर 1963 को बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी में हुआ था।

वे लंबे समय तक बीजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे और बाद में मंत्री भी बने। वर्तमान में वे बिहार बीजेपी के अध्यक्ष हैं और उनकी शिक्षा पीएचडी तक है।

निशांत कुमार को लेकर भी चर्चा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बाद उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

हालांकि बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने इस मुद्दे पर कहा है कि अभी तक इस बारे में जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से कोई आधिकारिक प्रस्ताव सामने नहीं आया है।

इसलिए इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

जदयू कार्यकर्ताओं में हलचल

नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी हलचल देखी गई।

बड़ी संख्या में जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर जमा हो गए और अपनी नाराजगी जताई।

इसके बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने राज्यसभा जाने के फैसले की पुष्टि कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article