Thursday, February 12, 2026

Bihar Elections 2025: “जो हिंदुत्व के लिए लड़ेगा, वही करेगा राज!”, जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बिहार चुनाव को लेकर बड़ा दावा

Bihar Elections 2025: पटना में आयोजित सनातन महाकुंभ में पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक के बाद एक तीखे और स्पष्ट बयान देकर बिहार की सियासत में गर्मी ला दी।

उन्होंने दो टूक कहा कि “बिहार हिंदुओं को सत्ता नहीं देगा, बल्कि सत्ता उसे मिलेगी जो हिंदुत्व के लिए संघर्ष करेगा।”

उन्होंने कहा कि सनातन को काटने वाले खुद कट जाएंगे, और अगला चुनाव हिंदुत्व की परीक्षा बनेगा।

सीता को राज्य देवी बनाने की घोषणा, राम विरोधियों पर सीधा हमला

Bihar Elections 2025: जगद्गुरु ने यह भी कहा कि सीता जी का मंदिर बनाया जाएगा और उन्हें बिहार की राज्य देवी का दर्जा भी दिलाया जाएगा।

रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री पर हमला करते हुए कहा, “जिसकी मां ने ईमानदारी का दूध पिलाया है, वही रामचरितमानस पर बहस कर सकता है।”

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि जवाब न मिले तो गंगा में समाधि लेनी होगी।

“राम विरोधियों का होगा दमन”, खुले मंच से चेतावनी

Bihar Elections 2025: रामभद्राचार्य ने एलान किया कि चुनाव के बाद गांधी मैदान में नौ दिवसीय कथा कहने आएंगे और राम विरोधियों का दमन किया जाएगा।

साथ ही साफ किया कि शरिया कानून, ट्रिपल तलाक, या वक्फ बोर्ड जैसे विषयों में बदलाव संभव नहीं है।

“यहां कोई सवर्ण-अवर्ण नहीं, सब केवल हिंदू हैं” – इस विचार पर उन्होंने ज़ोर दिया।

हिंदू राष्ट्र की मांग और लालू यादव पर निशाना

Bihar Elections 2025: उन्होंने जातिगत जनगणना का विरोध करते हुए कहा कि केवल हिंदुत्व की बात होनी चाहिए और हर हिंदू को तीन संतानें पैदा करनी चाहिए।

रामभद्राचार्य ने सीधा सवाल उठाया – “अगर पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र हो सकता है, अमेरिका क्रिश्चियन राष्ट्र हो सकता है, तो हिंदू बहुल भारत हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं?”

उन्होनें लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि “तुम तो चारा खाते खाते पशुओं का हिस्सा भी खा गए, और हमें कहते हो कथावाचक?”

उन्होंने गर्व से कहा कि जय श्रीराम ही कहा जाएगा, न कि जय सियाराम, क्योंकि श्री शब्द में महाशक्ति का स्वरूप छिपा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article