बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए मज़बूती से आगे बढ़ता दिख रहा है। इसी बीच भोजपुर ज़िले की संदेश विधानसभा सीट से एक अप्रत्याशित स्थिति सामने आई है, जहां द प्लुरल्स पार्टी के उम्मीदवार सत्य प्रकाश शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं।
अब तक के रुझानों के अनुसार, नीतीश कुमार की जेडीयू-नीत एनडीए गठबंधन 190 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि तेजस्वी यादव के महागठबंधन को केवल 50 सीटों पर बढ़त हासिल है। इसके अलावा, अन्य दल 3 सीटों पर आगे दिखाई दे रहे हैं।
गिरिराज सिंह का हमला: ‘राहुल और तेजस्वी लूट-खसोट के प्रतीक’
एनडीए की बढ़त के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा:
“एनडीए को प्रचंड जीत मिलेगी। क्यों नहीं मिलेगी? एक तरफ लालू, तेजस्वी और राहुल हैं, जो लूट-खसोट के प्रतीक बन चुके हैं। दूसरी ओर मोदी और नीतीश हैं, जो विकास और शांति के प्रतीक हैं। जनता अमन-चैन चाहती है, इसलिए वोट हमारे पक्ष में हैं।”
काराकाट सीट पर जेडीयू की बढ़त
रोहतास जिले की काराकाट सीट पर जेडीयू उम्मीदवार महाबली सिंह ने मजबूत पकड़ बना ली है।
महाबली सिंह (JDU): 8526 वोट
अरुण कुमार (CPIML): 6567 वोट
ज्योति सिंह (निर्दलीय): 2403 वोट
फिलहाल महाबली सिंह 2259 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं।
जेडीयू दफ्तर में जुटी अल्पसंख्यक समुदाय की भीड़
जैसे-जैसे एनडीए की बढ़त बढ़ती जा रही है, पटना स्थित जेडीयू मुख्यालय में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। “नीतीश थे, हैं और रहेंगे” के नारे तेज़ी से गूंज रहे हैं, जो पार्टी समर्थकों के उत्साह को दिखाता है।
जीतन राम मांझी का दावा: ‘सीएम केवल नीतीश कुमार ही बनेंगे’
एनडीए में बढ़त के बीच हिंदुस्तानी आवाम मोरचा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा, “हम लोग 160 से ऊपर सीटें लाएंगे और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।”
केसी त्यागी बोले: JDU 80 सीटें जीतेगी
जेडीयू के राष्ट्रीय नेता केसी त्यागी ने दावा किया कि पार्टी इस बार 80 सीटों के आसपास जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे अपनी नीतियों में बड़ा बदलाव करना पड़ेगा।
BJP सबसे बड़ी पार्टी की ओर तेज़ी से बढ़ती हुई; कई VIP सीटों पर बड़े उलटफेर
मतगणना के लगातार आते रुझानों ने बिहार की सियासत का तापमान और बढ़ा दिया है। एक ओर एनडीए की सीटों का ग्राफ ऊपर जा रहा है, वहीं विपक्षी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और वोटिंग पैटर्न को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कई हाई-प्रोफ़ाइल सीटों पर अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।
दिग्विजय सिंह का आरोप, ‘62 लाख वोट कटा
इलेक्शन कमीशन के शुरुआती रुझानों के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा:
“जो मेरा शक था वही हुआ। 62 लाख वोट काट दिए गए, 20 लाख जुड़े और उनमें से 5 लाख बिना SIR फॉर्म भरे डाल दिए गए। अधिकांश वोट गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के कटे हैं। EVM पर तो शंका पहले से है ही। कांग्रेस को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।”
उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई भी दी।
BJP आगे निकलती दिख रही, NDA का ग्राफ लगातार ऊंचा
इलेक्शन कमीशन के डेटा के मुताबिक:
BJP — 83 सीटों पर आगे
JDU — 79 सीटों पर बढ़त
RJD — 32 सीटों पर आगे
LJPR — 22 सीटों पर बढ़त
कांग्रेस — 6 सीटों पर
CPIML — 6 सीटों पर
रुझानों में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है, जबकि जेडीयू भी बेहद मज़बूत स्थिति में है।
अलीनगर में मैथिली ठाकुर की लगातार बढ़त
दरभंगा के अलीनगर सीट पर BJP उम्मीदवार मैथिली ठाकुर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।
RJD के उम्मीदवार बिनोद मिश्रा चार हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं।
ये आकड़े चार राउंड की काउंटिंग पर आधारित हैं।
राघोपुर में बड़ा झटका: तेजस्वी यादव पिछड़े
वैशाली के राघोपुर सीट से बड़ी खबर—
RJD नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव पिछड़ गए हैं।
BJP के सतीश कुमार उनसे लगभग 1273 वोटों से आगे हैं।
यह सीट लालू परिवार का पारंपरिक गढ़ रही है, इसलिए यह रुझान बेहद अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस ने स्वीकार की हार, गहलोत का बड़ा बयान
कांग्रेस के बिहार प्रभारी अशोक गहलोत ने रुझानों को देखकर हार मान ली है। उन्होंने कहा:
“महिलाओं को जो 10-10 हजार दिए गए, वह एक बड़ा फैक्टर रहा। ईसी मूकदर्शक बन गया। चुनाव आयोग को रोकना चाहिए था। राहुल गांधी वोट चोरी की बात कह रहे थे—यह वही वोट चोरी है।”
जेडीयू दफ्तर में जश्न का माहौल
रुझानों में बढ़त देख जेडीयू कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता शंख, घंटा और घड़ियाल बजाते हुए दफ्तर पहुंच रहे हैं। माहौल जश्न में बदल चुका है।
तेज प्रताप यादव को करारा झटका, चौथे स्थान पर पहुंचे
महुआ सीट पर RJD अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।
काउंटिंग के तीन राउंड के बाद स्थिति:
पहले नंबर पर — संजय कुमार सिंह (LJPR)
दूसरे पर — मुकेश कुमार रोशन (RJD)
तीसरे पर — अमित कुमार (AIMIM)
चौथे पर — तेज प्रताप यादव (जनशक्ति जनता दल)
यह महागठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
चिराग पासवान की पार्टी को राहत, 22 सीटों पर बढ़त
LJPR प्रमुख चिराग पासवान के लिए मतगणना के रुझान उत्साहजनक हैं।
उनकी पार्टी 22 सीटों पर आगे है, जबकि उन्होंने कुल 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
JDU ने दिखाया दम, रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखाई दी
ताज़ा रुझानों के अनुसार:
JDU — 81 सीटों पर आगे
BJP — 78 सीटों पर
RJD — 35 सीटों पर
LJPR — 22 सीटों पर
जेडीयू फिलहाल सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है, जिससे नीतीश कुमार की स्थिति और मजबूत होती जा रही है।

