Thursday, February 12, 2026

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार का सीएम चेहरा बनना तय नहीं? पीएम मोदी की चुप्पी पर आरजेडी ने उठाए सवाल

Bihar Election 2025: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इस बीच आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) ने एक बड़ा दावा करते हुए सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन पर हमला बोला है।

आरजेडी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अगला सीएम चेहरा घोषित नहीं किया, जिससे जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) के भीतर चिंता बढ़ गई है।

आरजेडी का आरोप, बीजेपी देगी नीतीश को किनारा

Bihar Election 2025: राजद के प्रवक्ताओं ने दावा किया है कि बीजेपी सिर्फ नीतीश कुमार के चेहरे पर जनता से वोट लेगी, लेकिन अगर सरकार बनी तो उन्हें किनारे कर किसी और को मुख्यमंत्री बना देगी। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी जेडीयू को कमजोर कर धीरे-धीरे खत्म करना चाहती है।

जेडीयू ने किया तीखा पलटवार

Bihar Election 2025: आरजेडी के इन आरोपों का जवाब देते हुए जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “2025 से 2030 तक फिर एक बार नीतीश ही मुख्यमंत्री रहेंगे।”

उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह पांच बार बिहार आए, लेकिन तेजस्वी यादव को एक बार भी मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया।

पीएम मोदी की चुप्पी बनी सियासी चर्चा का विषय

Bihar Election 2025: पीएम मोदी 29 और 30 मई को बिहार दौरे पर थे। उन्होंने पटना में रोड शो किया, बीजेपी दफ्तर में बैठक की और विक्रमगंज में जनसभा को संबोधित किया।

इन तमाम कार्यक्रमों के दौरान नीतीश कुमार मंच पर तो मौजूद थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने उन्हें एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने से परहेज किया। इससे आरजेडी को हमला करने का मौका मिल गया।

“नीतीश कुमार को थी उम्मीदें, लेकिन मिला निराशा”, आरजेडी

Bihar Election 2025: आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जेडीयू को उम्मीद थी कि पीएम मोदी इस बार खुलकर नीतीश कुमार को अगला मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि जब पटना में रोड शो हुआ तब नीतीश साथ नहीं थे, और बीजेपी दफ्तर की बैठक में भी उनका जिक्र नहीं हुआ।

लालू कर चुके हैं तेजस्वी को सीएम चेहरा घोषित

Bihar Election 2025: राजद ने याद दिलाया कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहले ही सार्वजनिक रूप से तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुके हैं। इसके उलट, एनडीए अभी तक अपने नेता को लेकर स्पष्ट नहीं है।

“जनता देगी एनडीए को जवाब”, आरजेडी का दावा

Bihar Election 2025: राजद का कहना है कि एनडीए सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और जनता अब बदलाव चाहती है। पार्टी को भरोसा है कि इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बनाएगा।

अमित शाह का बयान और पीएम मोदी की चुप्पी

गौरतलब है कि मार्च 2025 में जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आए थे, तो उन्होंने कहा था कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अब तक ऐसी कोई स्पष्ट घोषणा नहीं हुई, जिससे राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article