Friday, February 27, 2026

Bhopal News: मंदिर के पास मांस फेंकने पर पुराने शहर में हड़कंप, रंगे हाथों पकड़ी गई मज़हबी महिला

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहा बाजार और लखेरा बाजार में एक महिला को मंदिर के पास कथित तौर पर मांस के टुकड़े फेंकते हुए पकड़ा गया।

इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

रंगे हाथों पकड़ी गई महिला

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, यह महिला पिछले कई दिनों से बाजार और मंदिरों के आसपास संदिग्ध गतिविधियां कर रही थी।

गुरुवार (26 फरवरी) को जब स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा, तो उसके हाथों में पहने हुए ग्लव्स पर खून के धब्बे साफ दिखाई दे रहे थे।

पकड़े जाने के बाद महिला ने अपनी स्कूटी छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद व्यापारियों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचना दी।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके का माहौल गरमा गया है।

पकडे जाने पर बनाने लगी बहाने

पुलिस और उग्र भीड़ के बीच घिरी महिला ने दावा किया कि वह एक NGO से जुड़ी है और केवल आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी।

हालांकि, उसके इस तर्क से स्थानीय लोग संतुष्ट नहीं हुए। व्यापारियों का कहना है कि कुत्तों को खाना खिलाने के नाम पर धार्मिक स्थलों के पास इस तरह मांस फेंकना धार्मिक भावनाओं को आहत करने की एक गहरी साजिश है।

बाद में, महिला ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार की और हाथ जोड़कर माफी भी मांगी।

हिंदू उत्सव समिति ने की सख्त एक्शन की मांग

घटना की गंभीरता को देखते हुए हिंदू उत्सव समिति और स्थानीय व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी कोतवाली थाने पहुंचे।

उन्होंने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि महिला और उसके पीछे सक्रिय किसी भी संभावित नेटवर्क की जांच की जाए।

धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई हो और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ाई जाए।

हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार मांस फेंकना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। यह शहर की शांति भंग करने की कोशिश है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

भोपाल पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। महिला के बयानों और वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।

सावधानी के लिए लोहा बाजार और लखेरा बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: मजहबी ने अजय की आरी से काटकर की हत्या, पहचान छुपाने के लिए कुचला चेहरा


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article