Saturday, February 28, 2026

बरेली दंगे में नया खुलासा, तौकीर रजा ने भीड़ को भड़काया, कहा पुलिस को मारो, मुसलमानों की ताकत दिखाओ?”

बरेली दंगे: बरेली में हाल ही में भड़की हिंसा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में कहा गया है कि यह घटना किसी सामान्य विवाद की वजह से नहीं, बल्कि पहले से रची गई एक साज़िश का नतीजा थी।

गिरफ्तार आरोपी नदीम और उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने उन्मादी भीड़ को धार्मिक आधार पर भड़काया और शहर का माहौल बिगाड़ने की योजना बनाई।

“पुलिस की हत्या करो, ताकत दिखाओ”, FIR का दावा

बरेली दंगे: FIR में दर्ज बयानों के अनुसार, मौलाना तौकीर रजा के नाम का हवाला देते हुए भीड़ को उकसाया गया। भीड़ में यह संदेश फैलाया गया कि “आज मकसद पूरा करना है, चाहे पुलिसवालों की हत्या ही क्यों न करनी पड़े, मुसलमानों की ताकत दिखानी है।”

इसके बाद हजारों लोग सड़क पर उतरे और पुलिस पर हमला बोल दिया।

अवैध हथियारों से हमला और लूटपाट

बरेली दंगे: पुलिस का कहना है कि दंगाइयों के पास धारदार हथियार, लाठी-डंडे और अवैध बंदूकें थीं। भीड़ ने पुलिस पर गोलियां चलाईं और एंटी-राइट गन व वायरलेस सेट तक लूट लिए।

कई मकानों की छतों से पथराव भी किया गया। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन दंगाइयों ने हिंसा को और बढ़ा दिया।

स्थानीय लोग सहमे, दुकानों-वाहनों को नुकसान

बरेली दंगे: इस हिंसा से आम लोग डरे-सहमे अपने घरों में कैद हो गए। कई दुकानों और गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा।

प्रशासन ने हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और सभी संवेदनशील इलाकों में सख्त निगरानी रखी जा रही है।

जांच जारी, आरोपियों की धरपकड़

बरेली दंगे: पुलिस ने अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि यह घटना एक सोची-समझी और संगठित योजना के तहत अंजाम दी गई थी। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article